वायरल न्यूज़

Viral: इस तस्वीर को देख दिल हार बैठेंगे, तपती धूप में रिक्शा खींच रहा था शख्स, फिर पीछे बैठी महिला ने किया ऐसा

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 28, 2023, 08:36 AM IST

Heart Touching Photo: देख सकते हैं कि महिला ने तेज धूप की वजह से अपना चेहरा कपड़े से ढका हुआ है। वहीं अपने हाथ में एक छाता भी पकड़ रखा है। महिला ने यह छाता अपने लिए नहीं, बल्कि रिक्शेवाले के लिए खोला हुआ है। जिससे चिलचिलाती धूप से रिक्शेवाले को बचाया जा सके।

Image

महिला ने दिखाई दरियादिली (फेसबुक)

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला ने दिखाई दरियादिली
  • तस्वीर देख दिल हार बैठेंगे
  • महिला ने रिक्शेवाले को धूप से बचाया

Heart Touching Photo: देश के कई हिस्सों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है। ऐसे में लू लगने का खतरा बढ़ गया है। लोग चिलचिलाती गर्मी से परेशान हो रहे हैं। हालांकि, इसके बाद भी कई लोगों को तपती धूप में काम करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा आफत रिक्शेवालों पर है। वह तपती गर्मी में अपनी चमड़ा जलाने को मजबूर हैं। अपना पेट भरने के लिए वह तपती धूप में भी रिक्शा खींचते नजर आते हैं। इसी क्रम में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है। इस तस्वीर ने लोगों का दिल जीत लिया है।

तस्वीर को देखकर अपना दिल हार बैठेंगे

तस्वीर एक रिक्शावाले और उसमें बैठी एक महिला की है। इस फोटो को जो कोई भी देख रहा है। वह अपना दिल हार रहा है। हर कोई फोटो देखकर रिक्शे में बैठी महिला की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहा है। लोग इस तस्वीर को मानवता का सबसे बड़ा उदाहरण बता रहे हैं। अब आप भी सोच रहे होंगे कि महिला ने ऐसा क्या किया कि लोग उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। तस्वीर को देखकर आप भी ऐसा ही करेंगे। तस्वीर में देखा जा सकता है कि रिक्शेवाला चिलचिलाती धूप में महिला को बिठाकर जा रहा है।

दूसरी तरफ रिक्शे पर बैठी महिला ने अपनी हाथ में एक छाता पकड़ा हुआ है। हैरान करने वाली बात यह है कि महिला ने वह छाता खुद को न ओढ़कर रिक्शेवाले को ओढ़ाया हुआ है। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर जमकर शेयर की जा रही है और लोग महिला की जमकर खुले दिल से तारीफ भी कर रहे हैं। रिक्शे पर सवार महिला ने रिक्शेवाले को धूप से बचाने के लिए जो किया। उसे देखकर लोगों का दिल खुश हो गया। आप देख सकते हैं कि महिला ने तेज धूप की वजह से अपना चेहरा कपड़े से ढका हुआ है। वहीं छाता भी खोल रखा है, जिससे चिलचिलाती धूप से रिक्शेवाले को बचाया जा सके। महिला की दरियादिली देख लोगों अपना दिल हार रहे हैं। तस्वीर को फेसबुक पर Geeta Shakya नाम के यूजर ने शेयर किया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा, 'मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं'

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article