आजकल लोगों में कॉमन सेंस और सिविक सेंस नाम की चीज कहां गायब होती जा रही है। आए दिन सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल होते हैं। जो भारत के लोगों के सिविक सेंस पर सवाल खड़े करते हैं। हाल में ही मनाली का एक वीडियो (Video) वायरल हुआ था, जिसमें देखा गया कि एक सार्वजनिक स्थान पर लोगों की सुविधा के लिए लगे चार्जिंग प्वाइंट को लोगों ने कूड़ेदान बनाकर रख दिया है। एक बार फिर से एक और वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक खड़ी ट्रक के अंदर से लोग अपनी बाइक लेकर निकल रहे हैं।
खड़ी ट्रक के नीचे से निकलते दिखे बाइक सवार
वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि एक ट्रक खड़ी है और लोग उसके नीचे से बारी-बारी करके अपनी बाइक को अंदर से घुसाकर निकाल रहे हैं। लोगों को इस बात की कोई फिक्र नहीं है कि यदि कोई अनहोनी हुआ तो इस खेल में कई लोगों की जान जा सकती है। वीडियो देखने से लग रहा है कि ट्रैफिक में फंसकर या जल्दी पहुंचने के चक्कर में लोगों द्वारा यह शॉर्टकट रास्ता अपनाया जा रहा है। ऐसे मामलों में अक्सर देखा जा सकता है कि कोई आदमी इस तरह के शॉर्टकट को अपनाता है और उसके पीछे-पीछे सभी लोग हो लेते हैं।
वीडियो पर ऐसी रही लोगों की प्रतिक्रिया
इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @Nalanda_index नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां सोशल मीडिया यूजर्स लोगों की इस हरकत को गैर-जिम्मेदाराना बता रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "जब एक्सीडेंट होता है तो तुरंत ट्रक ड्राइवर को गाली-गलौज, मारपीट और सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग शुरू हो जाती है लेकिन लोग अपनी हरकतों को क्यों नहीं देखते?" दूसरे ने लिखा, "दो पहिया वाहन वाले लोगों के साथ यहीं समस्या है, ये जहां रास्ते नहीं होते, वहां भी रास्ते बना लेते हैं। फुटपाथ पर तो ये ऐसे चलते हैं जैसे फुटपाथ बाइक सवारों के लिए ही बनी हो।" तीसरे ने लिखा, "अगर कुछ हो जाए तो ट्रक ड्राइवर की जिंदगी बर्बाद केस, पुलिस, भीड़ का गुस्सा सब कुछ झेलना पड़ता है उसे।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
