वायरल न्यूज़

हाथी ने खिलौनों की तरह पलटी कार, केरल के मंदिर परिसर से सामने आया यह खौफनाक Video

सोशल मीडिया पर एक हाथी का वीडियो इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि हाथी बेकाबू होकर मंदिर परिसर में खड़ी गाड़ियों को उठाकर पटकते हुए नजर आ रहा है।

Image

बेकाबू हाथी ने मंदिर परिसर में मचाया उत्पात (X/@sanatan_kannada)

यूं तो हाथी को जंगल का सबसे समझदार जानवर माना जाता है, लेकिन जब उसका दिमाग फिरता है तो वह किस तरह बेकाबू होता है, वह आप इस वायरल वीडियो (Viral Video) में खुद देख सकते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल होने वाला यह वीडियो (Video) केरल (Keral) के अंगमाली के किदंगूर महाविष्णु मंदिर (Kidangoor Mahavishnu Temple) का बताया जा रहा है। हाथी के इस तरह से बेकाबू होने पर मंदिर में हड़कंप मच गया।

हाथी को बांधा गया था, मगर वह खुद को छुड़ाकर भाग निकला

इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @sanatan_kannada नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में बताया जा रहा है कि हाथी को एक कार्यक्रम के लिए लाया गया था। हाथी को मंदिर के पास ही बांधा गया था। जहां वह खुद को छुड़ाकर भागने लगा और गुस्से में आ गया। इसके बाद उस हाथी ने जो किया, वह देख लोग दहशत में आ गए।

ये भी पढ़ें:

लगातार गाड़ियों को उठाकर पटकता रहा हाथी

मय्यनाड पार्थसारथी नाम का यह हाथी मंदिर परिसर में खड़ी एक कार को खिलौने की तरह उठाकर पटक दिया। वीडियो में आप देख भी सकते हैं कि वह बेकाबू हाथी लगातार अपने रास्ते में आने वाली गाड़ियों को उठा-उठाकर पटक रहा है। उसने कई दोपहिया वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया। साथ ही उसने वहां लगे एक पेड़ को भी उखाड़ दिया। इस घटना में सबसे दुखद बात यह रही कि इसमें एक ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। मृतक की पहचान विष्णु के रूप में हुई है। हाथी को काबू करने के चक्कर में महावत गंभीर रूप से घायल हो गया।

कैसे काबू में आया हाथी?

हाथी को काबू में करना आसान नहीं था। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। हाथी को शांत करने के लिए डार्ट (इंजेक्शन) का इस्तेमाल किया गया। कुछ समय तक हाथी और ज्यादा उग्र हो गया। करीब 2 घंटे बाद जाकर वह शांत हुआ। इसके बाद टीम ने उसे रस्सियों से बांध दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह हाथी पहले शांत स्वभाव का था और थ्रीसूर पूरम जैसे बड़े आयोजनों में भी शामिल हो चुका है। माना जा रहा है कि किसी वजह से वह अचानक डर या गुस्से में आ गया।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article