वायरल न्यूज़

बांग्लादेश में खुद ट्रेन चला रहे यात्री, बदले में 300 रुपये ले रहा लोको पायलट, वीडियो वायरल

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 26, 2025, 11:55 AM IST

Viral Video Today: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि लोको पायलट के केबिन में यात्री रुपये देकर पहुंचे हैं और खुद ही ट्रेन चला रहे हैं। फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आया सचमुच दिमाग घुमाकर रख देगा।

Image

वायरल वीडियो किसी को भी हैरान करने के लिए काफी है। (Photo/Instagram)

Viral Video Today: ट्रेन में लोको पायलट के केबिन को सुरक्षा के लिहाज से बेहद महत्वूपर्ण माना जाता है। ट्रेन संचालन की पूरी जिम्मेदारी केबिन में मौजूद लोको पायल पर ही होती है। केबिन में किसी भी यात्री के आने की सख्त मनाही होती है। मगर क्या हो जब फर्राटा भर रही ऐसी ही किसी ट्रेन के केबिन में आम यात्री पहुंच जाएं और खुद ट्रेन चलाने की कोशिश करने लगें। क्या हो जब खुद लोको पायलट ऐसा करने की अनुमति दे।

300 रुपये में चलाई ट्रेन

यकीन नहीं होगा मगर सचमुच ऐसा हुआ है और इस घटना से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल है। दावा किया गया है कि वायरल वीडियो बांग्लादेश का है। यहां ट्रेन में लोको पायलट केबिन में आम यात्री पहुंचे और ट्रेन को चलाने की कोशिश करने लगे। वीडियो में नजर आता है कि ऐसा सबकुछ लोको पायलट की सहमति के बाद हुआ। इसमें लोको पायलट बकायदा आम यात्रियों को केबिन में आने देता है। उन्हें ट्रेन का संचालन करने देता है। मगर इन सबके बदले वो तीन सौ रुपये चार्ज करता है।

यहां देखें वीडियो

यात्री चला रहे ट्रेन

वीडियो में देखेंगे कि ट्रेन का ड्राइवर केबिन में है और यात्री इसमें अंदर दाखिल होते हैं। इसमें यात्रियों के अंदर दाखिल होते हैं शख्स सबसे पहले पैसे की डिमांड करता है। पैसे मिलने के बाद वो यात्रियों को आगे आने देता है और उन्हें खुद से ट्रेन चलाने देता है। मालूम हो चंद पैसों के लिए सैकड़ो यात्रियों की जान दांव पर लगाने वाला ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर rahul_baba_ki_masti_ नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article