Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो देखने को मिल जाता है, जिसे देखकर यूजर्स को अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता है। इसमें से कुछ वीडियो जहां लोगों को सोचने पर मजबूर कर देता है, वहीं कुछ वीडियो लोगों को कोई न कोई आइडिया देकर जाता है। इसी क्रम में जो वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, उसे देखकर आप एक बार के लिए अपने माथे पर हाथ रख लेंगे। दरअसल, यह वीडियो एक पानीपूरी वाले से जुड़ा है।
वीडियो देखकर सोच में पड़ जाएंगे आप
वायरल हो रहे वीडियो में आपको एक पानीपूरी वाला नजर आ रहा होगा। पहली नजर में आपको लगेगा कि वीडियो किसी चौराहे का है, हालांकि जब आप ध्यान से देखेंगे तो आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। दरअसल, यह वीडियो मुंबई की लोकल ट्रेन का है। आप देख सकते हैं कि पानीपूरी वाले ने चलती ट्रेन में ही अपना स्टॉल लगा लिया है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यात्रा कर रहे यात्री इस स्टॉल से पानीपूरी खाते दिखाई दे रहे हैं। देखें वीडियो-
वायरल हो रहे इस वीडियो को comedy_capsule123 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखकर लोगों को थोड़ा अटपटा लग रहा है। हालांकि, कई लोगों को इसमें एक बिजनेस आइडिया नजर आ रहा है। वीडियो देखकर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं कि 'धंधा नहीं रुकना चाहिए'।
