वायरल न्यूज़

शांत होकर बाघ पार कर रहा था सड़क, उसे देखते ही लोग बन गए जंगली, फोटो खींचने के लिए इकट्ठी हो गई भीड़

जब भी लोग किसी जंगल सफारी के सैर पर निकलते हैं तो उनसे बार-बार यह कहा जाता है कि जंगली जानवरों के पास गाड़ी से बाहर मत निकलो, दूरी बनाकर रहो, शोर मत करो लेकिन इस वीडियो में सब नियम ताक पर रख दिए गए। लोग बाघ को देखते ही उसके पास जाकर फोटो खींचने लगे।

Image

सड़क पार करता बाघ (X/@Nalanda_index)

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि जानवरों के जीवन में इंसानों का हस्तक्षेप कितना ज्यादा बढ़ गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बाघ शांति से सड़क पार कर रहा था। उस बाघ को देखने के बाद वहां मौजूद लोग पूरी तरह से बेकाबू हो गए और वे बाघ की तस्वीरों को अपने मोबाइल में कैद करने लगे।

बाघ को देख बेकाबू हुए लोग

वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही बाघ सड़क पर आता है, लोग अपनी गाड़ियों से बाहर निकलने लगते हैं। सभी के हाथों में अपना मोबाइल देखा जा सकता है। बाघ को देख कोई फोटो खींचने के लगता है तो कोई वीडियो बनाने लगता है। जबकि कुछ बस मजे-मजे में बाघ के बहुत करीब जाकर उसे देख रहे थे। चीख-पुकार, धक्का-मुक्की, सब कुछ हो रहा था। मगर गनीमत रही कि इस विषम परिस्थिति में भी बाघ बिल्कुल शांत रहा और सड़क पार कर जंगल की ओर चला गया। बाघ ने लोगों को देखने के बावजूद भी ऐसे रिएक्ट किया जैसे उसने कुछ देखा ही नहीं।

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

बेचारा बाघ तो शांति सड़क पार कर गया लेकिन उसे देखकर लोग जंगली हो गए। लोगों को ये जरा भी समझ नहीं आया कि बाघ के पास जाना कितना खतरनाक हो सकता है। अगर बाघ को गुस्सा या फिर वह शिकार के मूड में आ जाता तो कई लोगों की जान जा सकती थी। यह वायरल वीडियो तड़ोबा (Tadoba Andhari Tiger Reserve) के पास मोहुरली-चंद्रपुर रोड पर का है। जिसे सोशल साइट एक्स पर @Nalanda_index नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article