एजुकेशन

DSSSB Recruitment 2026: चौकीदार और सफाई कर्मचारी की भर्ती के लिए आज से शुरू हुए आवेदन, 10वीं पास करें अप्लाई

DSSSB ने चौकीदार और सफाई कर्मचारी के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत दिल्ली के जिला एवं सत्र न्यायालयों में नियुक्तियां की जाएंगी। ऑनलाइन आवेदन 13 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू हो गए हैं।

Image

DSSSB Recruitment 2026: चौकीदार और सफाई कर्मचारी की भर्ती

DSSSB Recruitment 2026 Safai Karmchari Chowkidar Vacancy: दिल्ली में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे 10वीं पास युवाओं के लिए अच्छा मौका है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने चौकीदार और सफाई कर्मचारी के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत दिल्ली के जिला एवं सत्र न्यायालयों में नियुक्तियां की जाएंगी। ऑनलाइन आवेदन 13 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू हो गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 11 नवंबर 2026 रात 11 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

कितने पद हैं? और क्या मांगी है योग्यता

इस भर्ती में कुल 25 पद भरे जाएंगे। इनमें 15 पद चौकीदार के और 10 पद सफाई कर्मचारी के हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है।

विवरणजानकारी
भर्ती बोर्डDSSSB
पदचौकीदार और सफाई कर्मचारी
कुल पद25
न्यूनतम योग्यता10वीं पास
आयु सीमा18 से 27 वर्ष
आवेदन की अंतिम तारीख11 नवंबर 2026
आधिकारिक वेबसाइटdsssbonline.nic.in

आवेदन शुल्क और उम्र में छूट

सामान्य आवेदन शुल्क 100 रुपये है। महिला, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को फीस से छूट दी गई है। भुगतान केवल SBI ई-पे के जरिए किया जा सकेगा। आयु सीमा में ओबीसी वर्ग को 3 साल, एससी/एसटी को 5 साल और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को नियमानुसार 10 से 15 साल तक की छूट मिलेगी।

कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा में 100 ऑब्जेक्टिव सवाल पूछे जाएंगे। इनमें हिंदी, अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान और अंकगणित से 25-25 प्रश्न होंगे। हर गलत जवाब पर 0.25 अंक काटे जाएंगे।

परीक्षा के बारे में

सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग को लिखित परीक्षा में कम से कम 50 प्रतिशत अंक लाने होंगे। ओबीसी (दिल्ली), एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और ईएसएम उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। रिक्त पदों की संख्या से 10 गुना उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू 15 अंकों का होगा।

DSSSB भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाएं। भर्ती के लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और फीस जमा करें। सभी जानकारियां जांचने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें और उसकी कॉपी सुरक्षित रख लें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article