भारतीय रेल के कई वीडियो सोशल मीडिया पर हर रोज देखने को मिलते हैं। जहां कोई ट्रेन में तोड़-फोड़ करते तो कोई अश्लीलता फैलाते तो कोई लड़ाई-झगड़ा करते दिख जाता है। हाल में ट्रेन का ही एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जिसे देखने के बाद देश की शिक्षा व्यवस्था पर एक सवालिया निशान खड़ा होता है।
ट्रेन में फैलाया कचरा
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि ट्रेन के अंदर एक बर्थ कंपार्टमेंट के आस-पास चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ है। वीडियो एक शख्स अपने मोबाइल के कैमरे में रिकॉर्ड कर रहा है। जहां उसे यह कहते हुए सुना जा सकता है कि इस कंपार्टमेंट में 10वीं क्लास के स्टूडेंट्स बैठे हुए थे और वे मनाली जा रहे थे। यह सारा कचरा उनका ही फैलैयै हुआ है। जब मैंने उनसे कहा कि जाते वक्त कचरा साफ करके जाना। ये हमारी जिम्मेदारी है। मगर वे छात्र ऐसे ही चले गए उन्होंने कचरे को साफ कर डस्टबीन में डालना जरूरी नहीं समझा और वे छात्र इसे हंसते हुए टाल गए।
शख्स ने छात्रों पर कसा तंज
आगे वीडियो में शख्स उन छात्रों पर तंज कसते हुए कहता है कि यहीं लोग आगे चलकर इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाएंगे और लोगों को सिविक सेंस का ज्ञान देंगे। जो कि उनके पास खुद नहीं है। लोग खुद को छोड़ पूरी दुनिया को ठीक करने की पहले सोचते हैं। अगर सभी लोग खुद को सही कर लें तो दुनिया अपने आप ही सही हो जाएगी।
वीडियो पर लोगों का रिएक्शन
इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @WokePandemic नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद लोग उन छात्रों पर भड़क गए। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "पढ़ाई से अच्छे नंबर लाना एक बात है, लेकिन सभ्यता, नागरिक जिम्मेदारी और साफ-सफाई का बिल्कुल पता नहीं है।" दूसरे ने लिखा, "" ट्रेन जैसी पब्लिक जगह को गंदा करना बिना साफ-सपाई किए ही निकल जाना, ये सब देखकर लगता है कि घर और स्कूल में सिर्फ किताबी ज्ञान दिया जाता है, असली जीवन के मूल्य नहीं सिखाए जाते।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
