Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो सामने आते हैं जो देखते ही देखते लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाते हैं। ऐसा ही एक ताजा वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर सनसनी फैला रहा है। यह वीडियो पड़ोसी देश पाकिस्तान की ट्रेन के 'बिजनेस क्लास' का बताया जा रहा है, जिसमें एक TTE यात्रियों के टिकट की चेकिंग करता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि, इस वीडियो में सबसे ज्यादा ध्यान टिकट चेकिंग मशीन ने नहीं, बल्कि TTE के अजीबोगरीब 'लुक्स और यूनिफॉर्म' ने खींचा है। जिसपर लोग जमकर मजे ले रहे हैं।
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि पाकिस्तानी रेलवे का TTE हाथ में एक हाई-टेक 'टिकट चेकिंग मशीन' और स्मार्टफोन लिए हुए हैं। वह केबिन का दरवाजा खोलता है और पैसेंजर का डिजिटल टिकट स्कैन करता है। टिकट चेक करने के बाद वह मुस्कुराते हुए अगले केबिन की ओर बढ़ जाता है। लेकिन जैसे ही यह वीडियो भारतीय यूजर्स की नजरों में आया, कमेंट सेक्शन में हंसी और कमेंट्स का तांता लग गया। दरअसल, भारतीय रेलवे में TTE आमतौर पर ब्लैक कोट, टाई या वेल-मैनेज्ड फॉर्मल यूनिफॉर्म में दिखाई देते हैं, जिससे उनका लुक काफी प्रोफेशनल लगता है। इसके विपरीत, पाकिस्तानी TTE खाकी रंग के सफारी सूट टाइप यूनिफॉर्म में नजर आ रहा है। देखें वीडियो...
ड्रेस पर लोग ले रहे मजे
वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर चौंक गए होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'pktrains' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वहीं, वीडियो पर यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि भाई ये TTE कम और किसी थाने का हवलदार या होमगार्ड ज्यादा लग रहा है। एक अन्य ने लिखा कि टीसी है या सोसाइटी का चौकीदार? वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि इसे देखकर तो मुझे अपने इलाके का डाकिया याद आ गया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर बताएं।
