Viral Video Today: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक ऐसी घटना ने सबको चौंका दिया, जो किसी बॉलीवुड फिल्म के सीन से कम नहीं लगती। यहां सेक्टर F-11 में चल रहे एक चीनी कॉल सेंटर पर फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (FIA) ने छापा मारा। छापा लगने के बाद स्थानीय लोगों ने जो कुछ किया देखकर यकीन नहीं होगा। स्थानीय लोगों ने पूरा कॉल सेंटर ही लूट लिया। इसमें कोई लैपटॉप तो कोई मॉनिटर लेकर भागा गया। मजेदार है कि लोगों कुर्सियां और टेबल तक नहीं छोड़ीं।
कुछ नहीं छोड़ा सब लूट लिया
घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। इसमें देखेंगे कि एक शख्स मॉनिटर को कसकर पकड़े हुए सीढ़ियों से उतरते हुए नजर आता है। मानो उसे डर हो कि कोई उससे छीन ना ले। लूट का ये वीडियो वायरल होने पर सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, 'चीन ने सोचा था कि वो हमें लूटेंगे,लेकिन उन्हें क्या पता था कि बाजी उलट जाएगी।' एक अन्य यूजर ने मजाक में कहा, 'पाकिस्तान में बिजनेस खोलना क्रिप्टो में इन्वेस्ट करने से भी ज्यादा रिस्की है।' वहीं कुछ लोगों ने इसे 'रमजान की सेल' करार दिया, जहां लैपटॉप से लेकर कुर्सी तक सब कुछ फ्री में मिल रहा था।
यहां एक्स देखें वीडियो
मालूम हो वायरल वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसे एक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है। वीडियो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है।
