Optical Illusion: अपने माइंड को शार्प करने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं। इसमें से एक है ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज (Optical Illusion Challenge)। इस चैलेंज में हिस्सा लेने से जहां इंसान का माइंड शार्प होता है, वहीं उसकी तार्किक क्षमता में भी बढ़ोतरी होती है। इसी क्रम में हम आपके लिए एक तस्वीर लेकर आए हैं। यह तस्वीर (Optical Illusion Picture) देखकर पहले तो आपका दिमाग चकरा जाएगा, लेकिन जैसे ही आप इस चैलेंज को पूरा कर पाएंगे। आप अपने आपको सुपर जीनियस की श्रेणी में पाएंगे।
तस्वीर में ढूंढनी हैं दो महिलाएं
ऑप्टिकल इल्यूजन के शौकीन लोगों के लिए यह बहुत ही मजेदार चैलेंज है। बता दें कि अपने माइंड को हेल्दी बनाने के लिए कुछ लोग अच्छा फूड आइटम्स अपनी डाइट में शामिल करते हैं। जबकि कुछ लोग दिमागी कसरत करते हैं। अगर आप भी दिमागी कसरत में हिस्सा लेने वाले इंसान हैं, तो चलिए इस चैलेंज को पूरा करके दिखा दीजिए। इस चैलेंज में आपको दो महिलाओं को खोजना होगा। पहली नजर में आपको तस्वीर में दो पक्षी नजर आ रहे होंगे। इन्हीं पक्षियों के बीच आपको ढूंढने पर दोनों महिलाएं मिल जाएंगी।
चैलेंज को पूरा करने में फेल हुए 99 परसेंट लोग
सबसे पहले आप तस्वीर को गौर से देखिए। आपको दो पक्षी नजर आ रहे होंंगे, इसमें एक लाल रंग का एक तोता प्रतीत होगा और दूसरा नीले रंग का पक्षी नजर आएगा। आप सोच रहे होंगे कि इसमें महिलाएं कहां हैं। यही तो एक चैलेंज है, जिसे आपको पूरा करके दिखाना है। बता दें कि इस चैलेंज को पूरा करने में बड़े-बड़े सूरमाओं की हालत खराब हो गई। चैलेंज को मात्र 1 परसेंट लोग ही पूरा कर पाए, जबकि 99 परसेंट लोग इस चैलेंज को पूरा करने में सफल नहीं हो पाए।
अगर आप अभी तक इस चैलेंज को पूरा करने में कामयाब नहीं हो पाए हैं तो बता दें कि जो पक्षी आपको नजर आ रेह हैं, वो महिलाओं से ही बनाए गए हैं। आर्टिस्ट ने बड़े ही शानदार तरीके से महिलाओं को कलर करके पक्षी के रूप में बदल दिया है।
