वायरल न्यूज़

Optical Illusion: तेज नजरों के सौदागर ही 15 सेकंड में ढूंढ पाएंगे 52, दमदार लोग भी चाट गए धूल

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jun 1, 2023, 03:19 PM IST

Optical Illusion: इस चैलेंज को सॉल्व करने के लिए आपके पास पूरे 15 सेकंड का समय है। तस्वीर में 51 नंबर की भरमार है। इसमें कहीं न कहीं 52 नंबर भी छिपा हुआ है। आपको 52 नंबर को ढूंढने का चैलेंज दिया जा रहा है। क्या आप तेज दिमाग वाले इंसान हैं?

Image

ऑप्टिकल इल्यूजन (फोटो साभार- ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • ब्रेन टीजर वाली जबरदस्त तस्वीर आई सामने
  • 51 नंबर की भीड़ में छिपा है 52 नंबर
  • 52 नंबर ढूंढ पाए तो माने जाएंगे जीनियस

Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरें लोगों की तर्कशक्ति का परीक्षण तो करती ही हैं, इसके साथ ही लोगों की तेज नजरों का भी टेस्ट करती हैं। इसी क्रम में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है। यह तस्वीर आपकी आंखों का टेस्ट तो लेगी ही, इसके साथ ही आपकी बुद्धिमता को भी परखेगी। तस्वीर एक ब्रेन टीजर है। इसमें 51 नंबर की भरमार है। 51 नंबर की भीड़ में कहीं न कहीं 52 नंबर भी छिपा हुआ है। इसी 52 नंबर को ढूंढने का चैलेंज आपको दिया जा रहा है।

क्या आप इस चैलेंज को कर पाएंगे पूरा?

इस तस्वीर में दिए चैलेंज को सॉल्व करने के लिए आपके पास पूरे 15 सेकंड का समय है। आप सोच रहे होंगे कि 15 सेकंड का समय बहुत कम होता है तो आपको बता दें कि इस तस्वीर में सामने ही 52 अंक नजर आ रहा है। इसलिए 15 सेकंड का समय पर्याप्त है। अगर आप 15 सेकंड के भीतर भी इस तस्वीर में दिए गए चैलेंज को पूरा नहीं कर पाएंगे तो समझ लीजिए आप कुछ भी नहीं कर पाएंगे। अगर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के नजरों का परीक्षण लेना चाहते हैं तो उन्हें भी यह तस्वीर भेज सकते हैं।

चैलेंज को पूरा करने में लोगों के दिमाग का हुआ दही

बता दें कि आसान चैलेंज होने के बाद भी तस्वीर में से 52 ढूंढ निकालने में लोगों के दिमाग का दही हो गया। इस चैलेंज को बड़े-बड़े तुर्रम खां भी पूरा करने में धराशायी हो गए। अगर आप सबसे पहले इस पहेली को सुलझा लेते हैं तो आप सुपर जीनियस लोगों की श्रेणी में शामिल हो जाएंगे। गौरतलब है कि पहेली को सुलझाने में 99 परसेंट लोग फेल हो गए। मात्र 1 परसेंट लोग ही इस चैलेंज को सॉल्व करने में कामयाब हुए हैं। इस तस्वीर में बने दोनों नंबर 51 और 52 एक ही तरह के हैं, इस कारण लोग अधिक कंफ्यूज हो रहे हैं।

optical illusion result

यहां देखिए रिजल्ट (फोटो साभार- ट्विटर)

अब तक तो 15 सेकंड का समय हो चुका है। क्या अब तक आपको तस्वीर में कहीं 52 नजर आया? अगर आपको अब तक 52 नजर नहीं आया है तो हम आपके लिए एक और तस्वीर डाल रहे हैं। इस तस्वीर में आपको काले घेरे में आसानी से 52 नजर आ जाएगा।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

आदित्य साहू
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article