Brain Test Challenge: सोशल मीडिया में ऑप्टिकल इल्यूजन की रोज ढेरों तस्वीरें शेयर की जाती हैं। इनमें कुछ सचमुच कमाल होती हैं और उन्हें हल करने में भी आनंद आता है। अभी एक ऐसी ही तस्वीर के साथ हाजिर हैं जिसे सॉल्व करने में खूब मजा आने वाला है। हालांकि तस्वीर को हल करना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है। दरअसल ब्रेन टीजर वाली इस तस्वीर में आपको हर तरफ साजन लिखा हुआ नजर आएगा। यानी तस्वीर में हर तरफ सिर्फ यही शब्द लिखा हुआ नजर आएगा। मगर जानते हैं साजन की भीड़ में एक जगह सजनी भी हैं।
साजन की भीड़ में कहां है सजनी
साजन की भीड़ में सजनी ऐसी जगह मुंह फुलाकर बैठ गई हैं जिन्हें खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है। आज आपको उन्हीं सजनी को खोजने का चैलेंज मिलने वाला है। आपको बताना है आखिर साजन की भीड़ में सजनी कहां पर बैठी हैं। हालांकि चैलेंज सॉल्व करने से पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको चैलेंज पूरा करने के लिए सिर्फ पांच सेकंड का समय मिलेगा। अगर आप बहुत तेज हैं तो जवाब जरूर खोज लेंगे। हालांकि बहुत कोशिश के बाद भी जवाब नहीं तलाश कर पाए हैं तो परेशान बिल्कुल भी ना हों। आपको जवाब भी यहीं मिलने वाला है।
यहां देखें जवाब

गोल घेरे में देखें जवाब।
देख लिया ना साजन की भीड़ में सजनी ऐसी जगह बैठी थीं जिन्हें खोज निकालना बिल्कुल भी आसान काम नहीं था। हालांकि नजरों के सिकंदर जरूर जवाब खोज निकाला होगा।
