वायरल न्यूज़

Puzzle Test: बंदरों की टोली वाली इस तस्वीर में छिपा है तीन अंतर, कोई अर्जुन जैसा नजर वाला ही ढूंढ पाएगा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ऑप्टिकल इल्यूजन की इस तस्वीर में आपको एक ही जैसी दो तस्वीर नजर आएगी, जिसमें आपको बंदरों की टोली नजर आएगी। इन दोनों तस्वीरों में तीन अंतर छिपा हुआ है, जिसे ढूंढने के लिए 25 सेकंड का समय दिया गया है।

Image

आखिर कहां छिपा है तीन अंतर (Social Media)

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीर वायरल
  • तस्वीर में छिपा है तीन अंतर
  • ढूंढने के लिए मिला 25 सेकंड

Optical Illusion Puzzle Test: सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर अक्सर नए-नए कंटेंट की भरमार होती है, जो न केवल मनोरंजन करते हैं, बल्कि दिमागी कसरत भी कराते हैं। विशेष रूप से छात्रों के लिए ऐसे मौकों का महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है। हाल ही में, एक ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें बंदरों की एक टोली को दिखाया गया है। इन तस्वीरों में इतने समान दिखने के बावजूद, तीन छिपे हुए अंतर मौजूद हैं। इस चुनौती के साथ एक समय सीमा भी दी गई है, जो केवल 25 सेकंड है।

इस तस्वीर का सरलता से निरीक्षण करने पर, यह स्पष्ट प्रतीत होती है, लेकिन सच यह है कि लोग इन अंतर को खोजने में कठिनाई का सामना कर रहे हैं। इस पहेली को सुलझाने का लक्ष्य आपको "अर्जुन" की उपाधि से नवाजना है। बंदरों की इस टोली की तस्वीर को देखकर, आपको अपने ध्यान और फोकस को चुनौती देने का अवसर मिलता है। यह गतिविधि न केवल ताजगी प्रदान करती है, बल्कि आपकी मानसिक सतर्कता को भी बढ़ाती है।

Optical Illusion Eye Test Solution

तस्वीर में यहां छिपा है तीन अंतर

तस्वीर में यहां छिपा है तीन अंतर

यदि आप इस पहेली को सॉल्व करने में सफल होते हैं, तो इसे एक सकारात्मक संकेत के रूप में लिया जा सकता है। लेकिन यदि आप इसे ठीक से नहीं कर पा रहे हैं और निराश महसूस कर रहे हैं, तो चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। तस्वीर के ऊपरी भाग में लाल रंग के तीन सर्कल मौजूद हैं, जो इन तीनों अंतर को उजागर करते हैं। ऐसे में, अगर आप इन संकेतों को देख लेते हैं, तो आप अन्य दर्शकों के मुकाबले में एक कदम आगे रहेंगे। यह न केवल मनोरंजन है, बल्कि आपकी सोचने की क्षमता का परीक्षण भी।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article