वायरल न्यूज़

दिमाग भी हार मानकर बैठ गया मगर 90 और 69 नहीं दिखा, दम है तो आप खोज निकालें

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 26, 2025, 06:29 AM IST

Optical Illusion Puzzle: दिमाग को परखने वाली इस तस्वीर को हल करने के लिए आंखों का तेज होना भी बेहद जरूरी है। वरना इस चैलेंज को हल करने में घंटों भी कम पड़ने वाले हैं।

Image

दिमाग को परखने वाली इस तस्वीर को हल करने का चैलेंज मिला है। (Photo/TNN)

Optical Illusion Puzzle: सोशल मीडिया एक ऐसी दुनिया है जहां हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है जो हमें चौंका देता है। मगर कई बार दिमाग को परखने वाली तस्वीरें भी खूब शेयर की जाती हैं। आज ऑप्टिकल इल्यूजन यानी दिमाग को धोखा देने वाली एक ऐसी ही तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं। वायरल तस्वीर गणित के अंकों से जुड़ी है। इसमें आपको हर तरफ 60 नंबर लिखा हुआ नजर आएगा। तस्वीर में ऊपर से नीचे सिर्फ यही नंबर लिखा हुआ नजर आता है।

ढूंढना है 90 और 69

मगर जानते हैं गणित के 60 की भीड़ में कहीं पर 90 और 69 नंबर आराम से बैठे हैं। नेटिजन्स को आज उन्हीं नंबर को खोजने का चैलेंज दिया है। मगर मजाल है कोई तय समय के भीतर इस चैलेंज को पूरा करके दिखा सके। चैलेंज को पूरा करने की कोशिश में अच्छे-अच्छे जीनियस का दिमाग थक गया है। अगर आप खुद का टेस्ट लेना चाहते हैं तो दस सेकंड के भीतर जवाब दीजिए। अगर जवाब खोज लिया सुपर जीनियस से ऊपर मान लेंगे। हालांकि किसी तरह जवाब नहीं ढूंढ पाए हैं तो परेशान बिल्कुल भी नहीं होना है। आपको सवाल का जवाब भी यहीं मिलने वाला है।

यहां देखें जवाब

Brain Test

Brain Test

देख लिया ना 60 की भीड़ में 90 और 69 ऐसी जगह छिपे थे जिन्हें ढूंढना बिल्कुल भी आसाम काम नहीं था। दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली ऐसी ही किसी खास तस्वीर के साथ फिर हाजिर होंगे।

End of Article