2026 में गूंजी इन TV सितारों के घर शहनाई, शादी कर पार्टनर संग शुरू की नई जिंदगी​

TV Stars Get Married In 2026: टीवी के कई सितारे ऐसे रहे हैं, जिन्होंने इस साल शादी कर अपनी गृहस्थी बसाई। इस लिस्ट में जेनिफर विंगेट-विलियम इस्माइल से लेकर मिस्टर फैजू और तान्या सिद्दीकी तक का नाम शामिल है।

Authored by: ashna malikUpdated Nov 13 2026, 16:36 IST
2026 में इन टीवी सितारों ने रचाई शादीImage Credit : Instagram01 / 08

2026 में इन टीवी सितारों ने रचाई शादी

TV Stars Got Married In 2026: साल 2026 कई टीवी सितारों के लिए बेहद खास रहा है। इस साल उन सितारों को अपने जीवन का हमसफर मिला। ऐसे में इस आर्टिकल के जरिए आज हम आपको उन टीवी सितारों से रूबरू कराने वाले हैं, जिन्होंने शादी कर अपना घर बसाया। जहां किसी का निकाह हुआ तो वहीं किसी ने फेरे लिये। अपने हमसफर के साथ उन सितारों ने जिंदगी की नई शुरुआत की। इस लिस्ट में मिस्टर फैजू से लेकर जेनिफर विंगेट और रजत दलाल तक का नाम शामिल है। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन स्टार्स पर-

अंकुर वर्मा-लीना वर्मा (Ankur Verma-Leena Verma)Image Credit : Instagram02 / 08

अंकुर वर्मा-लीना वर्मा (Ankur Verma-Leena Verma)

पॉपुलर टीवी एक्टर अंकुर वर्मा और उनकी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड लीना वर्मा ने इसी साल फरवरी में शादी रचाई। दोनों ने परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिये।

रजत दलाल-माही राणा (Rajat Dalal-Mahi Rana)Image Credit : Instagram03 / 08

रजत दलाल-माही राणा (Rajat Dalal-Mahi Rana)

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और 'बिग बॉस 18' का हिस्सा रहे रजत दलाल ने गर्लफ्रेंड माही राणा संग इसी साल शादी रचाई। रजत दलाल ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें साझा कर सबको हैरान कर दिया था।

जेनिफर विंगेट-विलियम इस्माइल (Jennier Winget William Ishmael)Image Credit : Instagram04 / 08

जेनिफर विंगेट-विलियम इस्माइल (Jennier Winget William Ishmael)

जेनिफर विंगेट ने इस साल सिंगापुर के बिजनेसमैन विलियम इस्माइल संग शादी रचाई। जेनिफर ने 16 जुलाई को विलियम इस्माइल संग यूके में क्रिश्चियन वेडिंग की थी। एक्ट्रेस ने विलियम संग जिंदगी की नई शुरुआत की।

पलक पुर्सानी-रोहन खन्ना (Palak Purswani-Rohan Khanna)Image Credit : Instagram05 / 08

पलक पुर्सानी-रोहन खन्ना (Palak Purswani-Rohan Khanna)

एक्ट्रेस पलक पुर्सवानी-रोहन खन्ना ने इसी साल 26 जून को शादी रचाई। दोनों ने परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में फेरे लिये। पलक और रोहन ने शादी के बाद अपना नया घर भी खरीदा।

चार्ली चौहान-रमनदीप सिंह (Charley Chauan-Ramandeep Singh)Image Credit : Instagram06 / 08

चार्ली चौहान-रमनदीप सिंह (Charley Chauan-Ramandeep Singh)

एक्ट्रेस चार्ली चौहान ने बॉयफ्रेंड रमनदीप सिंह के साथ शादी रचाई। दोनों की शादी में क्रिकेट जगत के कई सितारे भी शामिल हुए थे। चार्ली और रमन ने गुरुद्वारे में फेरे लिये।

मिस्टर फैजू-तान्या सिद्दीकी (Mr Faisu-Tanya Siddiqui)Image Credit : Instagram07 / 08

मिस्टर फैजू-तान्या सिद्दीकी (Mr Faisu-Tanya Siddiqui)

मिस्टर फैजू और तान्या सिद्दीकी ने इसी साल मदीना में निकाह किया था। दोनों का मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन भी हुआ, जिसमें टीवी जगत के कई् सितारों ने शिरकत की थी।

प्रीतिका राव (Preetika Rao)Image Credit : Instagram08 / 08

प्रीतिका राव (Preetika Rao)

'बेइंतेहा' एक्ट्रेस प्रीतिका राव ने हाल ही में गुपचुप शादी रचाई है। उन्होंने फोटोज शेयर कर फैंस को हैरान कर दिया। प्रीतिका राव ने आध्यात्मिक गुरु का आशीर्वाद भी लिया।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!