वायरल न्यूज़

Brain Test: 61 की भीड़ में दुम दबाकर बैठा है 51, दम है तो ढूंढकर दिखा दें

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 22, 2025, 06:49 AM IST

Brain Test: दिमाग के साथ आंखों का टेस्ट लेने वाली इस तस्वीर को हल करना बिल्कुल भी आसान काम नहीं होने वाला है। अगर आप खुद को जीनियस समझते हैं तो जरूर इस चैलेंज को पूरा कर सकेंगे।

Image

दिमाग का टेस्ट लेने वाली तस्वीर। (Photo/Twitter)

Brain Test: सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है हम चौंक जाते हैं। कई बार नजारों पर यकीन करना तक मुश्किल होता है। मगर इन सबसे अलग अभी एक ऐसा तस्वीर सामने आई है जिसे हल करना मुश्किल हो चला है। वायरल तस्वीर ऑप्टिकल इल्यूजन यानी दिमाग के टेस्ट से जुड़ी है। तस्वीर में खास नंबर छिपा है जिसे खोजना हर किसी के लिए आसान नहीं होने वाला है। वायरल तस्वीर गणित के अंकों से जुड़ी है।

61 की भीड़ में कहां है 51

तस्वीर में हर तरफ गणित का 61 नंबर लिखा हुआ नजर आता है। इसमें ऊपर से नीचे सिर्फ यही नंबर लिखा हुआ नजर आता है। मगर जानते हैं 61 नंबर की भीड़ में एक जगह 51 नंबर भी कहीं छिपकर बैठा है। मगर मजाल है कोई उस खास नंबर को खोजकर दिखा सके। अगर आप खुद को मुकद्दर का सिकंदर समझते हैं तो जरूर कोशिश कीजिए। दस सेकंड के भीतर बताइए आखिर 61 की भीड़ में 51 नंबर कहां छिपकर बैठा हुआ है।

अगर सवाल का जवाब खोज लिया तो आपको सुपर जीनियस से भी ऊपर मान लिया जाएगा। हालांकि किसी तरह जवाब नहीं ढूंढ पाए हैं तो परेशान बिल्कुल भी नहीं होना है। सवाल का जवाब आपको यहीं मिलेगा।

गोल घेरे में देखिए

Brain test

गोल घेरे में देखिए जवाब।

देख लिया ना सवाल का जवाब ऐसी जगह छिपा हुआ था जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान काम नहीं था। हालांकि ऐसी कोशिश से दिमाग और आंखों की अच्छी कसरत जरूर हो जाती है। आपके दिमाग को परखने वाली ऐसी ही किसी तस्वीर के साथ फिर हाजिर होंगे।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article