वायरल न्यूज़

Optical Illusion: भारत में है दुनिया का सबसे पुराना ऑप्टिकल इल्यूजन, तस्वीर में खोजना है दो छिपे हुए जानवर

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 5, 2023, 11:53 AM IST

Optical Illusion: सोशल मीडिया पर एक तस्वीर सामने आई है। यह तस्वीर 900 साल पुरानी है। जो भारतीय वास्तुकला को दर्शाती है। इसमें आपको पत्थर पर जानवरनुमा छवि बनी दिखाई दे रही होगी। आपको इसी छवि में से दो छिपे हुए जानवरों को ढूंढकर निकालना है।

Image

ऑप्टिकल इल्यूजन (सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • भारतीय ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीर हुई वायरल
  • 900 साल पुराना ऑप्टिकल इल्यूजन करना है हल
  • तस्वीर में छिपे हैं दो जानवर जिनके बताने हैं नाम

Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन पजल्‍स सॉल्‍व करके दिमाग को तेज किया जा सकता है। ऑप्टिकल इल्यूजन हमारे दिमाग की खूब कसरत करवाता है। इससे इंसान का सेंस बढ़ने में मदद मिलती है। साथ ही इससे इंसान एक जगह पर ध्‍यान केंद्रित करना सीख सकता है। इसी क्रम में हम आपके लिए एक ऐसा ऑप्टिकल इल्यूजन लेकर आए हैं, जो दुनिया का सबसे पुराना ऑप्टिकल इल्यूजन है। सबसे खास बात यह है कि यह ऑप्टिकल इल्यूजन भारत में मौजूद है।

इस ऑप्टिकल इल्यूजन को देखकर आपके दिमाग की बत्‍ती जल जाएगी। अगर आप इसे सॉल्व कर लेते हैं, तो समझ लीजिए आप इस दुनिया के सबसे होशियार इंसान हैं। इसके साथ ही आपको अपने व्‍यक्तित्‍व के बारे में भी जानकारी मिलेगी। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर सामने आई है। यह तस्वीर 900 साल पुरानी है। जो भारतीय वास्तुकला को दर्शाती है। इसमें आपको पत्थर पर जानवरनुमा छवि बनी दिखाई दे रही होगी। आपको इसी छवि में से दो छिपे हुए जानवरों को ढूंढकर निकालना है।

भारतीय ऑप्टिकल इल्यूजन

बता दें कि 900 साल पुराना यह भारतीय वास्तुशिल्प डिजाइन तमिलनाडु के ऐरावतेश्वर मंदिर में बनी हुई है। 12वीं सदी में बनी द्रविड़ वास्तुकला की यह छवि दो जानवरों को साथ जोड़कर दिखा रही है। आपको यह तस्वीर पहली नजर में धोखे में डाल देगी। हालांकि, आप एकाग्र होकर इस सवाल का जवाब निकाल सकते हैं। आपके पास मात्र 10 सेकंड का समय है और इतने ही समय में आप इस तस्वीर में दिख रहे दो जानवरों के नाम बता सकते हैं। बता दें कि 90 प्रतिशत से ज्यादा लोग इस पहेली को सुलझाने में नाकामयाब साबित हुए हैं। अगर आपको अभी तक तस्वीर में छिपे जानवरों के बारे में पता नहीं चला पाया है तो आप डिजाइन के बाएं हिस्से को देखें। यहां से आपको हाथी नजर आएगा। वहीं जब आप बाईं ओर देखते हैं, तो आपको बैल जैसा जानवर दिखेगा।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article