एजुकेशन

CBSE ने पश्चिम एशियाई देशों के लिए स्पेशल एग्जाम एडमिट कार्ड किए जारी, आसान स्टेप में करें डाउनलोड

CBSE द्वारा मार्च-अप्रैल के दौरान कुछ विशेष परिस्थितियों के कारण परीक्षा नहीं दे पाने वाले छात्रों के लिए स्पेशल एग्जामिनेशन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें शामिल होने वाले छात्रों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।

Image

CBSE (Photo - AI/Newsroom Verified)

CBSE Class 12 Special Exam Admit Card 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने पश्चिम एशियाई देशों के लिए आयोजित होने वाली विशेष परीक्षा (Special Examination) के लिए एडमिट कार्ड आज जारी कर दिए हैं। बता दें कि बोर्ड ने एक सर्कुलर जारी कर मार्च-अप्रैल के दौरान कुछ विशेष परिस्थितियों के कारण जो छात्र परीक्षा नहीं दे पाए थे और उन्होंने अपना एलओसी (LOC) जमा किए था, उनका परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल भी जारी किया था। शेड्यूल जारी करने के साथ ही बोर्ड ने यह जानकारी भी दी की आज, यानी 12 अक्टूबर को परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। इस नोटिस में दी गई जानकारी के अनुसार, आज सीबीएस ने परीक्षा हॉल टिकट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विशेष परीक्षा और एडमिट कार्ड से जुड़ी मुख्य बातें

किसके लिए है यह परीक्षापश्चिम एशियाई देशों के वे छात्र जो मार्च-अप्रैल सत्र में किन्हीं कारणों से परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो सके थे।
परीक्षा केंद्रछात्रों द्वारा भरे गए एलओसी (LOC) के आधार पर प्रत्येक देश में एक निश्चित परीक्षा केंद्र निर्धारित किया गया है।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तिथि12 अक्टूबर से छात्र आधिकारिक पोर्टल से अपने हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइटcbse.gov.in

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

स्टेप 1 - एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्र सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए 'Special Examination West Asia' पर क्लिक करना है।

स्टेप 3 - उसके बाद नए खुले पेज पर दिए गए एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4 - अब नए खुले पेज पर Application No, Previous Roll no and year और Candidate name पर क्लिक करें।

स्टेप 5 - इसके बाद सिक्योरिटी कोड दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

स्टेप 6 - अब छात्रों की स्क्रीन पर उनका एडमिट कार्ड आ जाएगा।

स्टेप 7- इसे डाउनलोड करनें और इसका प्रिंट आउट लेने न भूलें।

एडमिट कार्ड में दी जाने वाली आवश्यक जानकारियां

  • परीक्षार्थी का पूरा नाम
  • रोल नंबर
  • एडमिट कार्ड नंबर
  • माता-पिता या अभिभावक का नाम
  • परीक्षा केंद्र का नाम
  • केंद्र कोड
  • विषय कोड
  • परीक्षा की तारीख
  • टाइम
  • छात्र की श्रेणी
  • फोटोग्राफ
  • हस्ताक्षर

एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी में किसी भी प्रकार की गलती की स्थिति में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वह तुरंत सीबीएसई से संपर्क करें और इसमें समय से सुधार कराए। ताकि उन्हें बाद में किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

परीक्षा की डेटशीट

तारीखविषयपरीक्षा का समय
23 अक्टूबरपॉलिटिकल साइंस (028)सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक
23 अक्टूबरइकोनॉमिक्स (030)सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक
23 अक्टूबरगणित (041)सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक
23 अक्टूबरएप्लाइड मैथमेटिक्स (241)सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक
24 अक्टूबरमनोविज्ञान (037)सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक
24 अक्टूबरबिजनेस स्टडीज (054)सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक
24 अक्टूबरफिजिकल एक्टिविटी ट्रेनर (845)सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक
26 अक्टूबरजीव विज्ञान (044)सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक
26 अक्टूबरइन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (802)सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक
26 अक्टूबरमार्केटिंग (812)सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक
26 अक्टूबरमल्टीमीडिया (821)सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक
26 अक्टूबरआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (843)सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक
27 अक्टूबरहोम साइंस (064)सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक
27 अक्टूबरइन्फॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसेज (065)सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक
27 अक्टूबरकंप्यूटर साइंस (083)सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक
28 अक्टूबरइंग्लिश कोर (301)सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढें - SSC GD 2026 Result Out: एसएससी जीडी पीईटी-पीएसटी के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची जारी, ऐसे करें चेक

परीक्षा के लिए जरूरी दिशा-निर्देश

छात्रों को बता दें कि परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पाने के लिए डिजिटल कॉपी मान्य नहीं होगी। सभी छात्रों को एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट साथ रखना अनिवार्य है। इसके साथ ही एक फोटो आईडी कार्ड भी अपने साथ रखें। एडमिट कार्ड में दिए गए परीक्षा के समय से करीब 45 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचे। ताकि देरी होने की स्थिति में परेशानी न हो।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article