वायरल न्यूज़

Optical Illusion: एक मिनट की बजाय ले लीजिए 1 घंटा, तस्वीर में कौन-कौन से जीव? बता दिए तो कहलाएंगे तीस मार खां

Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज वाली यह तस्वीर बहुत ही ज्यादा अनोखी है। दरअसल, इस तस्वीर को एक जबरदस्त आर्टिस्ट ने बनाया है। उसने तस्वीर में एक साथ कई जीवों को एक के ऊपर एक बना दिया है।

Image

ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज (एक्स)

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की बेहद धांसू तस्वीर
  • इस तस्वीर में छिपे हैं कुल 9 जीव
  • आपको नजर आए कौन-कौन से जीव

Optical Illusion: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसी तस्वीर वायरल होती है, जिसे देखकर लोग पूरी तरह से कन्फ्यूज हो जाते हैं। दरअसल, इन तस्वीरों में कोई न कोई ऑप्टिकल इल्यूजन छिपा होता है। जिसे सॉल्व करने में कई बार लोगों के दिमाग का दही हो जाता है। कई बार तो ऐसी तस्वीरों को देखकर ही लोगों का दिमाग खराब हो जाता है। हालांकि, धरती पर कुछ सुपर जीनियस लोग भी हैं। जो तस्वीर में छिपे ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज को पल भर में सॉल्व कर देते हैं।

जीनियस लोगों के लिए मजेदार चैलेंज

आज हम आपके लिए ऐसा ही एक ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज लेकर आए हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज वाली यह तस्वीर बहुत ही ज्यादा अनोखी है। दरअसल, इस तस्वीर को एक जबरदस्त आर्टिस्ट ने बनाया है। उसने तस्वीर में एक साथ कई जीवों को एक के ऊपर एक बना दिया है। उसने इन सभी जीवों को कुछ ऐसे बनाया है कि सबकी कुछ न कुछ झलक तस्वीर में देखने को मिल रही है। आपको बस इसी चैलेंज को सॉल्व करना है और बताना है कि तस्वीर में कौन-कौन से जीव छिपे हुए हैं।

आपके पास है कुल एक घंटे का समय

अगर आपको लगता है कि आपकी नजर काफी ज्यादा तेज है, तो तस्वीर में छिपे हुए जीवों को खोजकर दिखाइए। आपको इस चैलेंज को पूरा करने के लिए चाहिए तो एक मिनट की बजाय एक घंटे का समय भी ले सकते हैं। इसके साथ ही आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों की भी मदद लेकर इस चैलेंज को पूरा कर सकते हैं। फिलहाल, आपको सिर्फ चैलेंज पूरा करने पर फोकस करना है और बताना है कि तस्वीर में कौन-कौन से जीव छिपे हुए हैं। देखें तस्वीर-

आपकी मदद के लिए हम यह जरूर बता देंते हैं कि तस्वीर में कुल 9 जीव छिपे हुए हैं। अब आपको तस्वीर में छिपे हुए सारे जीवों के नाम बताने हैं और अपने आपको जीनियस लोगों की कतार में शामिल करना है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article