वायरल न्यूज़

Brain Test: बीरबल की भीड़ में कहां बैठे हैं बादशाह अकबर, तेज दिमाग है तभी खोज पाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 5, 2025, 04:52 PM IST

Optical Illusion: बीरबल की भीड़ में एक जगह बादशाह अकबर भी आराम से बैठे हैं। मगर मजाल है कोई उन्हें खोजकर दिखा सके। अगर आप खुद को जीनियस समझते हैं तो एक कोशिश जरूर कीजिए। हालांकि चैलेंज पूरा करने के लिए सिर्फ दस सेकंड का समय मिलेगा।

Image

दिमाग का टेस्ट लेने वाली इस तस्वीर को हल करना आसान नहीं है। (Photo/TNN)

Optical Illusion: सोशल मीडिया की दुनिया में दिमाग को परखने वाली तस्वीरें खूब शेयर होती हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन वाली इन तस्वीरों को कई बार हम आसानी से हल कर लेते हैं। मगर कई बार दिमाग घूम जाता है मगर उन्हें हल करना बेहद मुश्किल नजर आता है। आज हम एक ऐसी ही खास तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं जिसे हल करने का चैलेंज दिया गया है। वायरल तस्वीर में आपको हर तरफ बीरबल लिखा हुआ नजर आएगा। तस्वीर में 100 से ज्यादा बार सिर्फ यही शब्द लिखा हुआ नजर आता है।

बीरबल की भीड़ में अकबर

मगर क्या हो जब बताया जाए कि बीरबल की भीड़ में एक जगह बादशाह अकबर भी आराम से बैठे हैं। मगर मजाल है कोई उन्हें खोजकर दिखा सके। अगर आप खुद को जीनियस समझते हैं तो एक कोशिश जरूर कीजिए। हालांकि चैलेंज पूरा करने में जुट जाए पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको चैलेंज पूरा करने के लिए सिर्फ दस सेकंड का समय मिलेगा। अगर इतने समय में जवाब तलाश कर लिया तो आपको विजेता मान लिया जाएगा।

अगर आपने बीस सेकंड में भी जवाब तलाश कर लिया तब भी आपको चैंपियन माना जाएगा। हालांकि किसी तरह जवाब नहीं तलाश कर पाए हैं तो परेशान बिल्कुल भी नहीं होना है। आपको सवाल का जवाब भी यहीं मिलने वाला है।

यहां देखें जवाब

Optical Illusion

यहां देखें जवाब

देख लिया ना बीरबल की भीड़ में अकबर ऐसी जगह बैठे थे जिन्हें खोजना बिल्कुल भी आसान काम नहीं था। दिमाग और आंखों को परखने वाली ऐसी ही किसी खास तस्वीर के साथ फिर हाजिर होंगे।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article