वायरल न्यूज़

Optical Illusion: खुद को समझते हैं 'सुपरमैन' तो देर किस बात की, ढूंढकर दिखाइए 'रिवॉल्वर', वो भी 12 सेकंड में...

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 23, 2023, 09:28 AM IST

Optical Illusion Photo: सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन की एक तस्वीर काफी हो रही है, जिसमें एक 'रिवॉल्वर' छिपा हुआ है, जिसे ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। इसके लिए महज 12 सेकंड का समय दिया गया है।

Image

आखिर कहां छिपा है 'रिवॉल्वर'?

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की नई तस्वीर वायरल
  • 'रिवॉल्वर' ढूंढने का चैलेंज
  • 12 सेकंड का दिया गया है समय

Optical Illusion Viral Photo: ऑप्टिकल इल्यूजन की कोई न कोई तस्वीर हर रोज सोशल मीडिया पर वायरल (Optical Illusion Viral News) होती रहती है। इनमें से कुछ ऐसी तस्वीरें होती हैं, जिन्हें देखते ही आसानी से सॉल्व किया जा सकता है। लेकिन कुछ ऐसी तस्वीरें होती हैं, जो दिमाग का दही करवा कर ही मानती हैं। आज हम आपके लिए एक ऐसी ही तस्वीर लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद आपका दिमाग हिल जाएगा। आप सोच में पड़ जाएंगे कि कैसे इस तस्वीर की गुत्थी को सॉल्व की जाए। हालांकि, अब तक सिर्फ गिने चुने लोगों ने ही इसका सही जवाब दिया है, बाकी 97% लोग अपने हाथ खड़े कर चुके हैं। ऐसे में अगर आपने इस तस्वीर की गुत्थी को सुलझा लिया तो आप 'शहंशाह' कहलाएंगे।

बता दें, अभी तक इस पजल को सॉल्व करने के लिए जो भी आगे आया है, सभी के पसीने छूट गए हैं। लेकिन अगर आप खुद को इन सभी से अलग मानते हैं और आपका आईक्यू लेवल (IQ Level) अच्छा है तो आप इस तस्वीर झट से सॉल्व कर लेंगे। वैसे इस तस्वीर से आपको 'रिवॉल्वर' ढूंढने का चैलेंज दिया गया है, जिसके लिए 12 सेकंड का समय दिया गया है। अब अगर आप खुद को 'सुपरमैन का चाचा' समझते हैं तो इस चैलेंज को स्वीकार कर छिपा हुआ 'रिवॉल्वर' ढूंढकर दिखाइए और रच दीजिए इतिहास।

Optical Illusion Photo

ये रहा 'रिवॉल्वर'

आखिर कहां छिपा है 'रिवॉल्वर'?

ऑप्टिकल इल्यूजन की इस तस्वीर (Optical Illusion Viral Photo) से अगर आपने 'रिवॉल्वर' ढूंढ लिया हो तो हमें कमेंट कर जरूर बताएं। लेकिन अगर अगर आप इस पजल की गुत्थी सुलझाने में अभी तक सफल नहीं हो पाए हैं, तो एकाक बार और कोशिश कर देख लीजिए, शायद इस बार सफलता हाथ लग जाए और आपको 'रिवॉल्वर' दिख जाए। लेकिन अगर अब भी आपको नहीं दिखा तो कोई बात नहीं, ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऊपर तस्वीर में दिए गए लाल सर्कल को देखिए, वहां आपको 'रिवॉल्वर' दिख जाएगा। अब अगर आपका मन अपने दोस्तों या रिश्तेदारों को भी परेशान करने का कर रहा है, तो उन्हें ये चैलेंज उठाकर दे दीजिए और देखिए कि उनका आईक्यू लेवल क्या है?

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article