वायरल न्यूज़

Brain Test: 3 ने बिछाया ऐसा जाल, जाकर फंस गया 8, अगर आपने खोज लिया तो कहलाएंगे दिमागदार

Brain Test: ऑप्टिकल इल्यूजन की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखते ही आपके पसीने छूट जाएंगे। इस तस्वीर में से 8 ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। इसके लिए 10 सेकंड का समय मिला है।

Image

आखिर कहां छिपा है 8 (फोटो साभार - सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीर वायरल
  • तस्वीर में से ढूंढना है 8
  • ढूंढने के लिए मिला 10 सेकंड

Brain Teaser Puzzle Test: आज के समय में सोशल मीडिया टाइम पास और मस्ती का अड्डा बन चुका है। लेकिन आज भी कई बार कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जो बचपन की यादों को ताजा कर देता है। इस लिस्ट में ब्रेन टीजर या ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरें भी शामिल हैं, जिसे देखते ही कई लोग भाग खड़े होते हैं तो कुछ इसे सॉल्व करने लग जाते हैं। ऐसी तस्वीरों को सॉल्व करना काफी मुश्किल होता है। इन तस्वीरों को कोई दिमागदार इंसान ही सॉल्व कर पाता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में आपको 3 का झुण्ड दिखाई देगा, जिसमें से 8 ढूंढने के लिए कहा जा रहा है। इसके लिए 10 सेकंड का समय दिया गया है। अगर आप इसे 10 सेकंड में सॉल्व कर लेते हैं तो आप 'दिमागदार' कहलाएंगे। कहा जा रहा है कि इस तस्वीर को सॉल्व करने के लिए अब तक कई महारथी आए और हार मानकर चले गए हैं लेकिन अगर आप खुद धुरंधर मानते हैं तो आप एक बार कोशिश करके देख लीजिए, शायद आपको सफलता मिल जाए।

Optical Illusion Eye Test Solution

तस्वीर में यहां छिपा है 8

तस्वीर में यहां छिपा है 8

ब्रेन टीजर की इस तस्वीर में से 8 ढूंढने के लिए 10 सेकंड का समय दिया गया है। कहा जा रहा है कि अब तक महज 1 प्रतिशत लोग इस तस्वीर को सॉल्व कर पाए हैं। लेकिन अधिकांश लोग बस मुंह ही देखते रह गए। ऐसे में अगर आप भी तस्वीर से 8 नहीं ढूंढ पाए हैं तो एक बार ऊपर दी गई तस्वीर में बने लाल सर्कल को ध्यान से देख लीजिए, वहां आपको तस्वीर में छिपा 8 मिल जाएगा। तो ब्रेन टीजर की ये तस्वीर आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं?

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article