वायरल न्यूज़

Brain Teaser: शराब की चार बोतल लेकिन हाथ तीन, क्या आप सुलझा सकते हैं इस तस्वीर की पहेली

Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन की पहेली सॉल्व करने से लोगों का मानसिक और बौद्धिक विकास होता है। आप देख पाएंगे कि तस्वीर में शराब की चार बोतल नजर आ रही है, जबकि तस्वीर में तीन हाथ ही दिखाई दे रहे हैं।

Image

ऑप्टिकल इल्यूजन ब्रेन टीजर (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की सबसे शॉकिंग तस्वीर
  • जीनियस भी इस तस्वीर को सॉल्व करने में हुए कंफ्यूज
  • क्या आप 15 सेकंड में सॉल्व कर पाएंगे पहेली

Optical Illusion: सोशल मीडिया पर हर दिन ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion Picture) की कोई न कोई तस्वीर वायरल होती है। इसमें से कुछ तस्वीरें लोगों के दिमाग को परखती हैं, वहीं कुछ तस्वीरें लोगों की नजर का परीक्षण करती हैं। कई तस्वीरें ऐसी होती हैं, जो लोगों की पर्सनैलिटी (Personality Optical Illusion) बताती हैं। बता दें कि ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion Puzzle) की पहेली सॉल्व करने से लोगों का मानसिक और बौद्धिक विकास होता है। आज हम आपके लिए ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion Test) की एक ऐसी ही तस्वीर लेकर आए हैं।

तीन हाथ और शराब की चार बोतल?

ऑप्टिकल इल्यूजन की यह तस्वीर बहुत ही मजेदार है। इस तस्वीर में आपको शराब की चार बोतल नजर आ रही होगी। ऐसा लगता है कि कुछ युवा कहीं पार्टी करने गए हैं और वह शराब पीने से पहले चीयर्स कर रहे हैं। हालांकि, इस तस्वीर में आपको बहुत ही शॉकिंग चीज नजर आएगी। आप देख पाएंगे कि तस्वीर में शराब की चार बोतल नजर आ रही है, जबकि तस्वीर में तीन हाथ ही दिखाई दे रहे हैं। आपको इसी पहेली को सॉल्व करना है कि ऐसा कैसे हो सकता है?

तस्वीर को देखकर कंफ्यूज हो रहे हैं लोग

इस तस्वीर को देखकर लोग हैरान हैं। लोगों को यह समझ नहीं आ रहा है कि तस्वीर में जब शराब की चार बोतलें दिख रही हैं तो सिर्फ तीन हाथ ही कैसे नजर आ रहे हैं। कई लोग कह रहे हैं कि इस फोटो को एडिट किया गया है। हालांकि, हम आपको बता दें कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है और तस्वीर को किसी भी तरह से एडिट नहीं किया गया है। तस्वीर पूरी तरह से ओरिजिनल है। अब बस आपको इस तस्वीर की पहेली को 15 सेकंड के अंदर सॉल्व करके दिखाना है।

optical Illusion result (15)

लाल घेरे में नजर आएगा हाथ

आप चाहें तो अपने दोस्तों और रिश्तेदारों की मदद लेकर इस पहेली को सॉल्व कर सकते हैं। इसके बाद भी अगर आपसे तस्वीर की पहेली सॉल्व नहीं हुई है तो हम आपके लिए एक और तस्वीर डाल रहे हैं। आपको बता दें कि तस्वीर में चार बोतल और चार हाथ भी हैं। हालांकि, एक शख्स ने ऐसे कपड़े पहने हैं, जो तस्वीर के बैकग्राउंड से मैच कर रहे हैं और लोगों को कंफ्यूज कर रहे हैं। आपको तस्वीर में लाल घेरे में हाथ नजर आ जाएगा।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article