वायरल न्यूज़

Brain Test Puzzle: तेज दिमाग वाले ही तस्वीर में छिपे भालू को ढूंढ पाएंगे, क्या आपमें है दम?

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 11, 2025, 09:18 AM IST

Brain Test Puzzle: दिमाग का टेस्ट लेने वाली इस तस्वीर में हर तरफ बर्फ ही बर्फ नजर आती है। इसमें एक सैनिक भी देश की सुरक्षा में तैनात नजर आता है। मगर जानते हैं इसी तस्वीर में एक जगह भालू छिपा हुआ है।

Image

इस चैलेंज को हल करना आज आसान नहीं होगा। (Photo/ Twitter)

Brain Test Puzzle: कभी आपने ये जानने की कोशिश की है कि आपका दिमाग कितनी तेज काम करता है। चीजों में अंतर या फिर छिपे रहस्य को खोजने में आपका दिमाग कितनी तेज है। अगर नहीं तो आज इसके लिए एक जबरदस्त ऑप्टिकल इल्यूजन लेकर हाजिर हुए हैं। दिमाग का टेस्ट लेने वाले इस चैलेंज को हल करना आज बिल्कुल भी आसान काम नहीं होने वाला है। वायरल तस्वीर में कुछ ऐसा छिपा है जिसे आसानी से नहीं खोज पाएंगे।

तस्वीर में छिपा है भालू

ब्रेन टेस्ट वाली इस तस्वीर में आपको हर तरफ बर्फ-बर्फ नजर आएगी। तस्वीर में एक सैनिक भी नजर आता है जो ठंड में देश की सुरक्षा में तैनात है। कुल मिलाकर तस्वीर में देखने में बेहद सुंदर नजर आती है। मगर जानते हैं इसी तस्वीर में एक जगह कहीं भालू भी छिपकर बैठा हुआ है। भालू ऐसी जगह छिपा है जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं है।

कोई तेज दिमाग वाला ही होगा जो इस हल कर पाएगा। अगर आप चैंपियन हैं तो पांच सेकंड में उस छिपे हुए भालू को खोजकर दिखाइए। अगर जवाब तलाश कर लिया तो आज का विजेता आपको ही माना जाएगा। हालांकि किसी तरह छिपे हुए भालू को नहीं ढूंढ पाए हैं तो कोई बात नहीं है। जवाब भी यहीं पता चलेगा।

यहां देखिए जवाब

Brain

गोल घेरे में देखिए जवाब।

दरअसल भालू नजर के ठीक सामने था मगर उसे तस्वीर को उल्टा करके आसानी से देखा जा सकता था।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article