Prerna Sharma Comment On Eisha Singh-Avinash Mishra Controversy: टीवी एक्टर अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह के ब्रेकअप का मामला अब काफी ज्यादा सीरियस हो गया है। अविनाश पर ईशा को धोखा देने का आरोप लगे हैं और एक्टर ने स्वीकार भी किया है कि दोनों के ब्रेकअप के जिम्मेदार वह खुद है। इन सबके बीच, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर प्रेरणा शर्मा (Prerna Sharma) काफी ट्रोल हो रही हैं। दावा किया जा रहा है कि प्रेरणा के साथ मिलकर ही अविनाश ने ईशा को धोखा दिया है। प्रेरणा ने एक वीडियो शेयर कर इस मामले पर सफाई देने से साफ मना कर दिया था, लेकिन अब उन्होंने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें- 'चिराग पासवान बहुत अच्छे दोस्त हैं...' शादी की खबरों को Arushi Nishank ने बताया गलत
eisha singh-prerna sharma-avinash mishra (photo credit- instagram)
भड़कीं प्रेरणा शर्मा
अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह के ब्रेकअप के बाद से ही प्रेरणा सिंह को खूब टारगेट किया जा रहा है। लोगों ने उन्हें घर तोड़ने वाली तक का टैग दिया है। इसी बीच, प्रेरणा के एक पोस्ट पर यूजर ने फिर से उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की, जिसका जवाब देते हुए प्रेरणा ने अविनाश मिश्रा पर तंज कसा है। इस पोस्ट पर एक यूजर ने प्रेरणा पर दूसरी महिला का रिश्ता खराब करने का आरोप लगाया। ये कमेंट से प्रेरणा भड़क गईं और उन्होंने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया। प्रेरणा ने जवाब देते हुए लिखा, 'ये सेम चीज प्रेरणा को समझाओ।' प्रेरणा का ये जवाब अब तेजी से वायरल हो रहा है। दावा है कि यहां पर प्रेरणा का मिश्रा से मतलब अविनाश है, जिस पर वह ताना कस रही हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: 'शक्ल भी नहीं देखेंगे', आम्रपाली दुबे-Yung DSA ने Scout OP के खिलाफ उगला जहर, खत्म की दोस्ती?
prerna sharma on eisha singh-avinash mishra (photo credit- instagram)

prerna sharma-eisha singh-avinash mishra controversy (photo credit- instagram)
