वायरल न्यूज़

Election Ka Viral Video: PM मोदी के झालमुड़ी से थलापति के साइकिल छोड़कर भागने तक...ये हैं विधानसभा चुनाव के 4 सुपर वायरल वीडियो

vidhan sabha election 2026 ka viral video: पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम आज घोषित हो रहे हैं। ऐसे में चुनाव प्रचार के दौरान कुछ वीडयो काफी वायरल हुए थे।

Image

विधानसभा चुनाव के वायरल वीडियो

Vidhan Sabha Election 2026 Ka Viral Video: पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल, पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने लगे हैं। शुरुआती रुझानों में बीजेपी पश्चिम बंगाल, असम, पुडुचेरी बाजी मारते हुए नजर आ रही है। वहीं, तमिलनाडु और केरल में बड़ा उलटफेर होत हुए नजर आ रहा है। तमिलनाडु में थलापति विजय की पार्टी TVK ने इस चुनाव परिणाम में सबको चौंका दिया है। वहीं, इन चुनाव परिणाम को लेकर सोशल मीडिया का भी माहौल गरमाया हुआ है। यूजर्स तरह-तरह के मीम और वीडियो भी शेयर कर रहे हैं। इस दौरान पांच राज्यों में चुनाव प्रचार के दौरान जो वीडियो सबसे ज्यादा वायरल हुए थे, उसे भी लोग दोबारा शेयर कर रहे हैं। इस आर्टिकल के जरिए हम भी आपको उन चार वीडियो को एक बार फिर दिखाने जा रहे हैं, जो चुनाव प्रचार के दौरान सबसे ज्यादा वायरल हुए थे।

PM मोदी का झालमुड़ी वाला वीडियो

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान जब झारग्राम पहुंचे थे, तो उनका अलग ही अंदाज देखने को मिला था। इस दौरान उन्होंने बीच सड़क अचानक अपना काफिला रुकवाया और सड़क किनारे एक दुकान से 10 रुपए की झालमुड़ी खरीद कर खाई थी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

जब थलपति विजय साइकिल छोड़कर अचानक भागे

TVK सुप्रीमो थलापति विजय जब कन्याकुमारी में अपने समर्थकों के बीच चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे, तो भीड़ में से किसी ने उनकी तरफ फूलों की एक गेंद उछाल दी। इस घटना से विजय घबरा गए और बीच सड़क साइकिल छोड़कर अपनी गाड़ी की तरफ दौड़ गए थे। यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुआ था।

हिमंत बिस्वा जब मैदान में दौड़ने लगे

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा कछार जिले में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। वहीं, भीड़ तक तुरंत पहुंचने के लिए वे मैदान में ही दौड़ने लगे। जिस अंदाज में वो पूरा मैदान दौड़कर पार कर रहे थे, उसने सोशल मीडिया पर अलग ही माहौल बना दिया। उनका उर्जावान अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया था।

अजय पाल शर्मा की चेतावनी

पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा का भी एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। उन्होंने जिस तरह टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान और उनके समर्थकों को चेतावनी दी थी, उसका वीडियो काफी वायरल हुआ था।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article