वायरल न्यूज़

Dance Video: दद्दा ने किया ऐसा कमाल का डांस, मुर्गा बन फ्लोर पर लगा दी आग, झन्नाटेदार वीडियो जमकर हो रहा वायरल

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 28, 2023, 01:33 PM IST

इंस्टाग्राम पर वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें बुजुर्ग शख्स डांस करता हुआ नजर आ रहा है। यकीन मानिए इस डांस को देखने के बाद हंसते-हंसते आपके पेट में दर्द होने लगेगा।

Image

बुजुर्ग का डांस वीडियो वायरल (Image Credit - Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • बुजुर्ग ने लचकाई ऐसी कमर
  • डांस देख दीवाने हुए लोग
  • जमकर वायरल हो रहा मजेदार वीडियो

Older Man Dance Video Viral: इंटरनेट पर एक वीडियो (Viral Video) काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग डांस करता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आपको जो हंसी आने वाली है, उसे आप जिंदगी भर भूल नहीं पाएंगे। ये ऐसा वीडियो है, जिसे आप बार-बार देखना पसंद करेंगे। दद्दा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी धूम मचा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में डांस करते हुए बुजुर्ग को देखने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। ये वीडियो काफी मजेदार है, जिसे देखने के बाद आपके मन में भी तरंगे उत्पन्न होने लगेगी। दरअसल, इस वीडियो में दद्दा ने मुर्गा वाले गाने पर डांस किया है। और इसके साथ ही उन्होंने जो करामात किया है, उसे देखने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी। अपने सिर पर बटुआ लगाए हुए और फिर साथ झाड़ू को ऐसी जगह फिट की है, जिसे देखने के बाद आप जिंदगी भर इस वीडियो को याद रखेंगे।

बुजुर्ग का मुर्गा छाप डांस वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि दद्दा ने तो कमाल ही कर दिया। वहीं, अन्य यूजर्स ने कहा कि ऐसा मुर्गा डांस तो मैंने अपनी लाइफ में कभी नहीं देखी होगी। इस वीडियो पर अब तक लाखों व्यूज आ चुके हैं। बता दें, इस वीडियो को 'afsar__29' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article