वायरल न्यूज़

Auto Driver Dance: ऑटो ड्राइवर ने दिखाया अपना जलवा, 'राम रामायण बाजा बजाता..' गाने पर किया धांसू डांस

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 28, 2023, 01:02 PM IST

इंस्टाग्राम पर वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक ऑटो ड्राइवर डांस करता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में शख्स ने 'राम रामायण बाजा बजाता..' गाने पर गजब की कमर लचकाई है।

Image

ऑटो ड्राइवर का डांस वीडियो (Image Credit - Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑटो ड्राइवर ने किया धांसू डांस
  • 'राम रामायण बाजा बजाता..' गाने पर मचाया तहलका
  • जमकर वायरल हो रहा वीडियो

Auto Driver Dance Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो (Viral Video) काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक ऑटो ड्राइवर डांस करता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आपको अच्छे-अच्छे कोरियाग्राफर याद आ जाएंगे। ऐसे में लोगों को भी शख्स का डांस काफी पसंद आ रहा है और लोग काफी तारीफ भी कर रहे हैं। ऐसे में ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी धूम भी मचा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में डांस करता शख्स एक ऑटो ड्राइवर नजर आ रहा है, जो 'राम रामायण बाजा बजाता..' गाने पर डांस करता नजर आ रहा है। वीडियो में भी काफी लोग उसका डांस देख रहे हैं और उसका उत्साहवर्धन कर रहे हैं। वैसे शख्स के डांस की बात की जाए तो शख्स ने अपने डांस ने काफी बेहतरीन तरीके से डांस किया है, जिसे देखने के बाद आपको गोविंदा की भी याद आ जाएगी।

ऑटो ड्राइवर का डांस वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि भाई अपना पैशन जारी रखो, भविष्य के लिए शुभकामनाएं। वहीं, अन्य यूजर्स ने कहा कि भाई ने तो फ्लोर पर आग लगा दी। इस वीडियो पर अब तक लाखों व्यूज आ चुके हैं। बता दें, इस वीडियो को 'afsar__29' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article