Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना हजारों-लाखों वीडियो (Trending Video) शेयर होते हैं। कई वीडियो तो देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं। इनमें कुछ वीडियो फनी (Funny Video) होते हैं, तो कुछ को देखकर लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो (Shocking Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Bull Video) सामने आया है, जिसे देखकर आपके दिमाग का भी पुर्जा-पुर्जा हिल जाएगा। क्योंकि, इस वीडियो में एक चाचा अनोखे अंदाज में नजर आए।
आज कल हर कोई सोशल मीडिया पर धमाल मचाना चाहता है। इनमें कुछ लोग जान बूझकर ऐसा माहौल बनाते हैं, जिससे उनका नाम हो जाए। जबकि, कुछ लोगों के साथ अनजाने में खेल हो जाता है। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक चाचा आराम से सांड के ऊपर बैठे हैं। इस दौरान चाचा फूल स्वैग में नजर आ रहे हैं। उन्हें देखकर बिल्कुल ही नहीं लगता है कि उनके अंदर कोई खौफ है। इतना ही नहीं सांड पर बैठकर चाचा आते-जाते लोगों को हाथ हिलाकर अपना टशन दिखा रहे हैं। तो पहले आप इस वीडियो को देखें...
चाचा का अनोखा स्वैग
वीडियो देखकर आपका दिमाग भी जरूर एक पल के लिए हिल गया होगा। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'kuldeepgurjarbhagoth' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग इस वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं। किसी का कहना है कि चाचा ने तो माहौल बना दिया। किसी का कहना है कि इसे कहते हैं असली स्वैग। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है।
