वायरल न्यूज़

VIDEO: पानी में छलांग लगाई तो सिर पर बैठ गया किंग कोबरा, पता चलते ही वहीं सूख गया शख्स

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 12, 2025, 02:13 PM IST

King Cobra Ka Video: होश उड़ाने देने वाले नजारे में देखेंगे कि शख्स ने जैसे ही पानी में डुबकी लगाई खतरनाक किंग कोबरा उसके सिर पर आकर बैठ गया। इधर शख्स को जैसे ही इसका अहसास हुआ बेचारा सूखकर नीला पड़ गया।

Image

किंग कोबरा का ये वीडियो देखकर सचमुच किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। (Photo/Instagram)

King Cobra Ka Video: किंग कोबरा को दुनिया के सबसे खरतनाक सांपों में गिना जाता है। ये इतना खतरनाक सांप है जो एक बार डस ले तो समय पर इलाज ना मिलने पर मौत तक हो जाती है। मगर क्या हो जब वही सांप आकर आपके सिर पर बैठे जाए और इसकी भनक तक ना चले। यकीन नहीं कहेंगे मगर अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है जो किसी के भी रोंगटे खड़े कर देगा। वायरल वीडियो एक शख्स से जुड़ा है जो तालाब में नहाने पहुंचा है। शख्स नहा रहा था तभी किंग कोबरा उसके सिर पर आकर बैठ गया।

सिर पर बैठ गया किंग कोबरा

शुरुआत से वीडियो में देखेंगे कि शख्स तालाब में नहाने पहुंचा है। पास में किंग कोबरा भी पानी में तैर रहा है, मगर शख्स इस बात से पूरी तरह अंजान है। वो किनारे पर आता है और तालाब में छलांग लगा दी। शख्स अब खूब मजे से डुबकी लगाता है। देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे कि पानी में तैर रहा किंग कोबरा तभी शख्स के सिर पर आकर बैठ गया। फ्रेम में ये नजारा डराता है भी और खूब हंसाने वाला भी लगता है। इसमें आगे देखेंगे कि शख्स अभी तक इस खतरे से अंजान है।

इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

नीला पड़ गया शख्स

कुछ सेकंड पानी में रहकर शख्स बाहर निकलता है तो सिर पर कुछ वजन से महसूस होता है। शख्स हाथ रखता है तो तुरंत पता गया कि वो सांप जैसा कुछ था। अब उसने जैसे ही सांप को देखा बेचारा वहीं नीला पड़ गया। शख्स किसी तरह खुद को संभालता है और पानी से बाहर निकल आया। गनीमत रही कि सांप ने उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। मालूम हो किंग कोबरा का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर humourshubb नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article