Old Man Talent Viral Video: इस दुनिया में टैलेंट (Talent Video) की कमी है। कोने-कोन में आपको एक से एक मजेदार टैलेंट देखने को मिल जाएंगे। सोशल मीडिया के जमाने में कई टैलेंट (Talent Viral Video) को निखरने का मौका भी मिल रहा है। कुछ तो रातोंरात स्टार बन गए और एक अलग ही मुकाम हासिल कर लिया। हालांकि, कुछ टैलेंट इतने अजीबोगरीब होते हैं, जिन्हें देखकर दुनिया दंग रह जाती है। एक ऐसा ही अनोखा टैलेंट इन दिनों लोगों के बीच छाया हुआ है। जिसमें एक दद्दू काफी अलग स्टाइल में होंठ को मोड़ रहे हैं। जिसने भी बुजुर्ग का यह अंदाज देखा वो देखता ही रह गया।
कहते हैं उम्र तो बस एक नंबर है, इंसान तो दिल से जवां होता है। कई लोग बुढ़ापे में भी ऐसा धमाल मचाते हैं, जिसे देखकर जवान भी हैरान रह जाते हैं। इस वायरल वीडियो (Viral Video) में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो (Trending Video) में आप देख सकते हैं एक बुजुर्ग हाथ से होंठ को इस तरह मोड़ते हैं कि आधा चेहरा ढक जाता है। इतना ही नहीं नजारा देखने में काफी अजीबोगरीब और अलग लगता है। जबकि, बुजुर्ग उस स्टाइल को काफी एंजॉय कर रहे हैं और दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि देखों क्या स्टाइल है? आलम ये है कि इस स्टाइल से बुजुर्ग सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। देखें वीडियो...
चचा का धांसू अंदाज...
वीडियो देखकर आप भी जरूर झटका खा गए होंगे। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'rajat.write' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक कई लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, 6 लाख से ज्यादा लोगों ने इस अनोखे अंदाज को पसंद किए हैं। वहीं, कुछ लोग जहां बुजुर्ग की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग मजे भी ले रहे हैं। एक ने लिखा, 'चाचा ने आग लगा दी भाई'। कुछ का कहन है कि इनके आगे तो रबड़ भी फेल है।
