वायरल न्यूज़

Viral Video: ताऊ ने जोश में हवा में की फायरिंग, लेकिन बीच में ही बन गया पोपट, देखकर लगाएंगे ठहाके

Viral Video: एक ताऊ जोश में आकर हवा में फायरिंग कर रहे थे। लेकिन, बीच में ही उनके साथ ऐसा खेल हो गया, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे हैं।

Image

ताऊ के साथ हो गया खेल (तस्वीर साभार- @asimmehmoodmir)

Viral Video: दुनिया में ऐसे कई लोग हैं, जो तूफानी अंदाज में जिंदगी जीना पसंद करते हैं। इसके लिए कई लोग तो एक से एक हाहाकारी कारनामे करते रहते हैं। इनमें कुछ लोगों का जलवा सोशल मीडिया पर भी कायम रहता है। जबकि, कईयों का पोपट भी बन जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें एक ताऊ जोशीले अंदाज में माहौल बनाना चाहते थे। उन्होंने गन लोड करके हवा में फायरिंग शुरू की। लेकिन, बीच में ही उनके साथ ऐसा खेल हुआ, जिसे देखकर आप अपनी हंसी (Funny Video) नहीं रोक पाएंगे। इनता ही नहीं बार-बार इस वीडियो को भी देखना चाहेंगे।

    कहते हैं शौक बड़ी चीज है...शौक के चक्कर में लोग क्या कुछ नहीं कर देते। कुछ लोग उसमें कामयाब भी हो जाते हैं। लेकिन, कईयों के साथ उल्टा खेल हो जाता है इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक ताऊ काफी जोश में नजर आ रहे हैं और हाथ में बंदूक रखे हुए हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि गन लोडेड है। ताऊ ने हवा में बंदूक तान दी और फायरिंग शुरू कर दी। लेकिन, फायरिंग करते ही बंदूक बीच से टूट गई। जिससे उनका पोपट बन गया। देखें वीडियो...

    चाचा का अनोखा अंदाज

    वीडियो देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे होंगे। जिसने भी यह नजारा देखा वो अपनी हंसी को नहीं रोक पाया। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'asimmehmoodmir' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। किसी का कहना है कि लगता है ये तो मेड इन पाकिस्तान है। कुछ का कहना है कि चाचा के साथ खेल हो गया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article