वायरल न्यूज़

Viral Video: बीच सड़क दर्द से तड़प रहा था बछड़ा, फिर बाइक वाले ने जो किया उसने लोगों का दिल जीत लिया

Viral Video: सोशल मीडिया पर दिल को छू लेने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बछड़ा सड़क पर दर्द से तड़प रहा था। ऐसे में बाइक वाले ने जिस तरह से उसकी मदद की उसने लोगों का दिल जीत लिया।

Image

भावुक करने वाला नजारा (तस्वीर साभार- @ridewithsoulmate)

Viral Video: सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियो (Trending Video) देखने को मिल जाते हैं, जिनके बारे में हम आप सोच भी नहीं सकते। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो सीधे दिल को छू लेते हैं। जबकि, कुछ वीडियो काफी भावुक करने वाले होते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सभी का दिल जीत लिया है। क्योंकि, इस वीडियो में एक बछड़ा बीच सड़क घायल होकर दर्द से तड़प रहा था। ऐसे में एक बाइक वाला वहां 'मसीहा' बनकर आया और जिस तरह उसकी मदद की, उसने सभी को इमोशनल कर दिया। आलम ये है कि यूजर्स उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं और बार-बार उस वीडियो को देख रहे हैं।

    कहते हैं दुनिया में इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं है। कई लोग तो ऐसा काम कर देते है,जिससे इंसानियत की मिसाल कायम हो जाती है। जबकि, कुछ लोगों के कारनामे की चर्चा हर जगह होने लगती है। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। दरअसल, एक हाईवे पर एक बछड़ा घायल अवस्था में खड़ा था। उसके पास एक शख्स भी बैठा था। बछड़े के पैर से खून निकल रहा था। तभी एक बाइक सवार वहां पहुंचा और घायल बछड़े को देखकर रुक गया। इसके बाद बाइक सवार ने उस घायल बछड़े के लिए जो किया उसने सबको भावुक कर दिया। देखें वीडियो...

    इंसानियत की मिसाल

    वीडियो देख आप भी जरूर इमोशनल हो गए होंगे। इतना ही नहीं इस नजारे को बार-बार देख रहे होंगे। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'ridewithsoulmate' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 80 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। किसी का कहना है कि यह नजारा तो दिल जीतने वाला है। कुछ का कहना है कि इसे कहते हैं इंसानियत की मिसाल। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article