वायरल न्यूज़

Viral Video: रबड़ की तरह पूरी शरीर को मोड़ लेता है शख्स,वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया भौकाल

viral video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स रबड़ की तरह अपनी बॉडी को मोड़ रहा था। इस नजारे को देखखर हर कोई हैरान रह गया।

Image

इंसान है या रबड़ (तस्वीर साभार- @apex_next_lvl)

Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर हर दिन हजारों-लाखों वीडियो (Trending Video) शेयर होते हैं। इनमें कुछ वीडियो देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं। कुछ वीडियो काफी फनी होते हैं, तो कुछ को देखकर लोगों की बोलती बंद हो जाती है। वहीं, कुछ नजारे ऐसे भी होते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। एक बार फिर लोगों के सामने एक ऐसा वीडियो है, जिसने सबके होश उड़ा दिए हैं। क्योंकि, इस वीडियो में एक शख्स रबड़ की तरह पूरी शरीर को मोड़ ले रहा है। शख्स का अंदाज देखकर सब आश्चर्यचकित रह गए। यकीन मानिए, इस वीडियो को देखने के बाद आप भी सोच में पड़ जाएंगे।

    ये तो हम सब जानते हैं इस धरती पर एक से एक अनोखे लोग मौजूद हैं। सबका रहना-सहना, खान-पान और बनावट भी अलग है। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो अन्य लोगों से काफी अलग होते हैं और उन्हें देखकर सब हैरान रह जाते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। आमतौर पर लोग अपनी बॉडी को थोड़ा बहुत मोड़ पाते हैं। लेकिन, इस वीडियो में एक शख्स बिल्कुल रबड़ की तरह अपनी बॉडी को मोड़ ले रहा है। शख्स ने मंच पर जिस तरह का करतब दिखाया, उसने हर किसी को हैरान कर दिया। देखें वीडियो...

    इंसान है या रबड़

    वीडियो देखकर आपका दिमाग भी जरूर एक पल के लिए चकरा गया होगा। सोच रहे होंगे कि ये शख्स तो सच में काफी अनोखा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'apex_next_lvl' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर मजे लेते हुए लोग कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि ये इंसान है या रबड़। कुछ का कहना है कि इस तरह का नजारा तो पहली बार देखा है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article