वायरल न्यूज़

Video: कंकाल को पहनाई महिला की ड्रेस और फिर बीच सड़क पर डांस करने लगा बुजुर्ग, ऐसा लगा हड्डियों में आ गई जान

Viral Video: वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स एक कंकाल के साथ ऐसा काम करते हैं, जिसे देखकर लोग शख्स की तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहे हैं। दरअसल, बुजुर्ग शख्स इस कंकाल को महिला का ड्रेस पहनाकर उसके साथ डांस करते हैं।

Image

कंकाल के साथ डांस (इंस्टाग्राम)

Viral Video: दुनिया में कालकारों की कमी नहीं हैं। कुछ लोग अपनी कलाकारी से यूजर्स का दिल जीत लेते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल होने का चलन चल पड़ा है और लोग तरह-तरह की चीजें करके इंटनरेट पर वायरल भी हो जाते हैं। इसी क्रम में एक बुजुर्ग शख्स ने ऐसा कारनामा किया है, जो सच में बिल्कुल अलग है। इस शख्स का कारनामा आपको किसी जादूगरी से कम नहीं लगेगी।

वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स एक कंकाल के साथ ऐसा काम करते हैं, जिसे देखकर लोग शख्स की तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहे हैं। दरअसल, बुजुर्ग शख्स इस कंकाल को महिला का ड्रेस पहनाकर उसके साथ डांस करते हैं। सिर्फ यही नहीं बल्कि वह अपने परफॉर्मेंस में हड्डियों में भी जान डाल देते हैं। इस वीडियो को देखकर लोगों को नामुमकिन पर भी यकीन होने लगेगा। देखें वीडियो-

एक नजर में तो लोगों को यकीन नहीं होता है कि उसके साथ डांस कर रही लड़की असल में कंकाल है। लोगों को लगता है कि कंकाल में तो जान है। आप देख पाएंगे कि शख्स पहले कंकाल के साथ डांस करता है। इसके बाद कंकाल को किस करता है। वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि जैसे शख्स अपनी पार्टनर के साथ डांस करते हुए उसे किस कर रहा है। कंकाल के डांस मूव्स भी आपको इंसानों की तरह ही लगेंगे।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article