वायरल न्यूज़

Viral Video: उम्र 55 की दिल बचपन का...चचा का स्वैग देख हिल जाएगा दिमाग, साइकिल पर किया खतरनाक स्टंट

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Apr 24, 2023, 01:23 PM IST

Stunt Video: एक बुजुर्ग अंकल भीड़भाड़ वाली सड़की पर साइकिल से जिस तरह स्टंट कर रहे थे, उसे देखकर लोग दंग रह गए। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिय पर धमाल मचा रहा है और लोग अंकल जी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Image

चचा का धमाकेदार स्टंट (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • चचा ने साइकिल पर मचाया धमाल
  • हैरतअंगेज करतब देखकर लोग रह गए दंग
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Old Man Stunt Video: सोशल मीडिया पर आपको वैसे तो कई तरह के वीडियो (Viral Video) देखने को मिल जाएंगे। लेकिन, कुछ वीडियो (Stunt Video) ऐसे होते हैं, जो पलक झपकते ही माहौल बना देते हैं। लोग इन वीडियो (Stunt Viral Video) को बार-बार देखना पंसद करते हैं। एक ऐसा ही मजेदार वीडियो (Funny Video) इन दिनों लोगों के बीच छाया हुआ है, जिसमें एक चचा अनोखे अंदाज में भीड़भाड़ वाली सड़क पर साइकिल से स्टंट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर चचा का स्वैग देखकर लोग दंग रह गए। कई लोग तो चचा की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

एक कहवात तो आपने जरूर सुनी होगी 'उम्र 55 की और दिल बचपन का', मतलब ये हुआ है कि कुछ लोग बुढ़ापे में भी कहर ढाते रहते हैं। कुछ बुजर्गों का अंदाज देखकर तो जवान भी शरमा जाए। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह एक बुजुर्ग सड़क पर साइकिल से स्टंट कर रहे हैं। एक तो चचा साइकिल पर उल्टी दिशा में बैठे हैं। साइकिल चलाते हुए वो कभी दाएं, तो कभी बाएं जाते हैं। इतना ही नहीं बीच में चचा हाथ छोड़कर भी साइकिल चलाते हैं। सड़क पर जिसने भी चचा का अंदाज देखा वो देखता ही रह गया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। तो आप भी पहले चचा का स्वैग देखें...

चचा का जलवा

वीडियो देखकर आपकी आंखें भी खुली की खुली रह गई होंगी। अब यह वीडियो धूम मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'casualmultanis' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख 34 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। आलम ये है कि सोशल मीडिया पर चचा की जमकर तारीफ हो रही है। एक यूजर ने लिखा, 'चचा ने तो महफिल लूट ली'। एक ने लिखा, 'स्वैग हो तो चचा जैसा'। कुछ का कहना है कि चचा ने महफिल लूट ली। कुछ तो ये भी कह रहे हैं कि वीडियो देखकर दिन बन गया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article