वायरल न्यूज़

लोकल ट्रेन में चाचा का हैरतअंगेज स्टंट, देखकर यात्री भी रह गए दंग, देखें Viral Video

viral video: सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें एक चाचा ने ट्रेन के अंदर स्टंट से ऐसा धमाल मचाया, जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे।

Image

चाचा का अनोखा स्वैग (तस्वीर साभार- @anik_mondal_official)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में धमाल मचाने के लिए आज कल लोग एक से एक हैरतअंगेज (Stunt Video) कारनामे करते रहते हैं। कुछ लोग तो ऐसा तूफान मचाते हैं, जिसे दुनिया दंग रह जाती है। जबकि, कुछ नजारों को देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में लोकल ट्रेन का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें एक चाचा ने हैरतअंगेज स्टंट करके लोगों के होश उड़ा दिए हैं। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं। कुछ लोग जहां चाचा की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

आप सबने आज तक कई तरह के स्टंट देखे होंगे या उसके बारे में सुना होगा। कुछ लोग तो ऐसे स्टंट करते हैं, जिन्हें देखकर बड़े-बड़े सूरमाओं की बोलती बंद हो जाती है। कई बार तो स्टंट के चक्कर में लोगों की जान तक चली जाती है। लिहाजा, खतरनाक स्ंटट करन की इजाजत नहीं है। इसके बावजूद लोग नियमों की धज्जियां उड़ाकर इस तरह की हरकत करते रहते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह लोकल ट्रेन में एक चाचा स्टंट कर रहे हैं। जबकि, इस काम की इजाजत नहीं है। ट्रेन में मौजूद अन्य यात्री भी पलट-पलट कर उस नजारे को देख रहे थे। देखें वीडियो...

चाचा का हाहाकारी अंदाज

वीडियो देखकर आप भी जरूर एक पल के लिए चौंक गए होंगे। सोच रहे होंगे कि जिस उम्र में लोग सही से उठ-बैठ नहीं सकते, उस उम्र में चाचा धमाल मचा रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस हाहाकारी वीडियो को 'anik_mondal_official' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक कई लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, दो लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इस वीडियो पर कुछ लोगों का कहना है कि चाचा तो फायर हैं। जबकि, कई अन्य का कहना है कि ये तो गैर कानूनी है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article