Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको एक से एक अनोखे नजारे देखने को मिल जाते हैं। कुछ नजारे ऐसे भी होते हैं, जिन्हें देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। वहीं, कुछ नजारे दिल को छू लेने वाला होते हैं। जबकि, कुछ मामले तो सोचने पर मजबूर कर देते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिस देखकर लोग हैरान भी हो रहे हैं और कई तरह के सवाल भी उठा रहे हैं। क्योंकि, कुछ बच्चे एटीएम (ATM Video) के अंदर 'चैन की नींद' सो रहे थे। आलम ये है कि इस मामले को लेकर लोगों ने सुरक्षा पर भी सवाल उठाए हैं।
देश के अलग-अलग हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। हालांकि, कुछ जगहों पर झमाझम बारिश भी हो रही है। गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल है। कुछ जगहों पर तो घर से निकलना भी मुश्किल हो रहा है। वहीं, कुछ लोग गर्मी से बचने के लिए ठंडी जगह भी ढूंढ़ते रहते हैं। ऐसे में जब कभी उन्हें कहीं आसरा नहीं मिलता है, तो ऐसी जगहों पर पहुंच जाते हैं, जिसे देखकर लोग चौंक जाते हैं। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं गर्मी से बचने के लिए कुछ बच्चे एटीएम के अंदर 'चैन की नींद' सो रहे हैं। अब जरा सोचिए जिस एटीएम से हम लोग पैसे निकालते हैं, वो सोने का अड्डा बन जाए तो कैसा नजारा होगा? नियम के अनुसार, ऐसा करना अपराधा है। इसके लिए सजा का भी प्रावधान है। इसके बावजूद कुछ लोग इस तरह की हरकत कर रहे हैं। देखें वीडियो...
ATM के अंदर अनोखा नजारा
वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर चौंक गए होंगे। आलम ये है कि इस वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग शेयर कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'pankaj_vlogs_1111' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। वीडियो पर तरह-तरह के रिएक्शन भी आ रहे हैं। किसी का कहना है कि ये गरीबी का परिणाम है। कुछ का कहना है कि इससे सुरक्षा को खतरा है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
