सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक सांड़ ने बुजुर्ग महिला पर बेरहमी से हमला कर दिया। हैरान करने वाले वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि सांड़ ने पहले महिला को जोरदार टक्कर मारी और फिर हवा में उठाकर पटक दिया। वायरल वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है। हैरान करने वाला वीडियो वायरल होने के बाद नेटिजन्स ने आम लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं।
सांड़ ने किया हमला
वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि रात का अंधेरा है। बुजुर्ग महिला आराम से गली से गुजर रही है। पास में ही सांड़ खड़ा है। यहां तक सबकुछ सामान्य नजर आता है। मगर एकाएक सांड़ बुजुर्ग को देखकर हिंसक हो गया। उसने बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। डरी सहमी बुजुर्ग महिला ने किसी तरह खुद को संभाला और उठ खड़ी होती है। मगर सांड फिर बुजुर्ग के करीब पहुंचा और टक्कर मारकर हवा में उछाल दिया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे किसी को भी चौंका देगा।
आखिर में देखेंगे महिला की चीखने की आवाज सुनकर एक शख्स मदद के लिए दौड़कर आता है। शख्स किसी तरह सांड़ को महिला से दूर करता है। मालूम हो वीडियो एक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
