वायरल न्यूज़

Viral Video: दादा-दादी ने डांस से उड़ाया ऐसा गर्दा, स्टेप और अंदाज देखकर लोग हो गए जबरा फैन

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Mar 28, 2023, 11:27 AM IST

Couple Dance Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दादा-दादी का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों का डांस देखकर लोग दंग रह गए। आलम ये है कि लोग दोनों की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे।

Image

दादी-दादी ने डांस से मचाया धमाल, (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • दादा-दादी का मजेदार डांस
  • स्टेप देखकर लोग रह गए दंग
  • सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा वीडियो

Old Couple Dance Video: सोशल मीडिया पर एक से एक मजेदार वीडियो (Viral Video) का जमावड़ा लगा रहता है। कुछ वीडियो (Trending Video) तो इतने हाहाकारी होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती है। जबकि, कुछ वीडियो (Dance Viral Video) को देखकर लोग अपनी हंसी को रोक नहीं पाते हैं। वहीं, कुछ नजारे तो लोगों का दिल जीत लेते हैं। इसी कड़ी में एक दादा-दादी का ऐसा वीडियो (Old Couple Viral Video) सामने आया है, जिसमें दोनों ने डांस से ऐसा माहौल बनाया, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग कपल की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे।

आमतौर पर बुढ़ापे में लोग आराम फरमाते हैं। क्योंकि, बुजुर्गों को चलने में, घूमने में और काम करने में काफी कठिनाई होती है। लेकिन, एक बुजुर्ग कपल का अंदाज देखकर लोग उनका जबरा फैन हो गए हैं। दोनों की एनर्जी लेवल देखकर यकीन मानिए आप भी तारीफ किए बगैर नहीं रह पाएंगे। वीडियो (Old Couple Dance Video) में आप देख सकते हैं दादी आराम से खड़ी होती है, तभी दादा जी ठुमके लगाते हुए आते हैं और दादी को डांस करने के लिए उकसाते हैं। दादा जी जैसे ही डांस के लिए इशारा करते हैं दादी भी ठुमके लगाने लगती है। इसके बाद तो दोनों डांस से ऐसा गर्दा उड़ाते हैं, जिसे देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो गई। तो आप भी पहले इस मजेदार डांस वीडियो को देखें...

दादा-दादी का धमाला

इस डांस वीडियो को देखकर यकीनन आपको भी ठुमके लगाने का मन कर रहा होगा। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'miamifamilyfriendlyhands' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख 21 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वीडियो पर लोग एक से एक मजेदार कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि दादा-दादी ने तो धमाल मचा दिया। कुछ का कहना है कि इस उम्र में भी क्या एनर्जी है। कुछ लोगों का कहना है कि दोनों ने दिल जीत लिया।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article