वायरल न्यूज़

Shocking Video: क्लासरूम में घुसा 20 फीट लंबा किंग कोबरा, पकड़ने गए लोग तो पूंछ के बल हो गया खड़ा, देखें फिर क्या हुआ

King Kobra Video: अचानक किंग कोबरा छठवीं क्लास के क्लासरूम में घुस गया। जैसे ही स्कूल स्टाफ ने किंग कोबरा को क्लासरूम में घुसते देखा, सूझबूझ दिखाते हुए स्टाफ ने तुरंत दरवाजा बंद कर लिया। इससे सांप बाहर न निकलने पाए। इसके बाद रेस्क्यू टीम को इसकी सूचना दी गई।

Image

क्लासरूम में घुसा किंग कोबरा

King Kobra Video: ओडिशा के गजपति जिले के रायगड़ा ब्लॉक स्थित SSD हायर सेकेंडरी स्कूल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। स्कूल के भीतर से एक बेहद खतरनाक और विशालकाय किंग कोबरा पकड़ा गया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस किंग कोबरा की लंबाई तकरीबन 20 फीट है। किंग कोबरा का रेस्क्यू करने में स्नेक हेल्पलाइन टीम के पसीने छूट गए। बताया जा रहा है कि यह किंग कोबरा पिछले कई दिनों से स्कूल परिसर में घूम रहा था।

क्लासरूम में घुस गया था 20 फीट लंबा किंग कोबरा

कई लोगों ने किंग कोबरा को देखा था, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ रहा था। फिर अचानक किंग कोबरा छठवीं क्लास के क्लासरूम में घुस गया। जैसे ही स्कूल स्टाफ ने किंग कोबरा को क्लासरूम में घुसते देखा, सूझबूझ दिखाते हुए स्टाफ ने तुरंत दरवाजा बंद कर लिया। इससे सांप बाहर न निकलने पाए। इसके बाद रेस्क्यू टीम को इसकी सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि लगभग तीन घंटे तक किंग कोबरा क्लासरूम में बंद रहा। जब रेस्क्यू टीम स्कूल में पहुंची तो कमरे को खोला गया। देखें वीडियो-

इस खतरनाक किंग कोबरा को पकड़ने के लिए गंजाम जिले से रामचंद्र साहू और जगन्नाथ साहू नामक दो स्नेक एक्सपर्ट को बुलाया गया। इन दोनों ने बड़ी ही सावधानी और कड़ी मशक्कत के बाद इस विशाल सांप को पकड़ा। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब किंग कोबरा को पकड़ा जा रहा था तो वह जोर-जोर से फुफकार मार रहा था। वह कई बार अपनी पूंछ के बल खड़ा हो जा रहा था, जिसे देखकर स्नेक एक्सपर्ट भी दहशत में आ जा रहे थे। हालांकि, आधे घंटे की मशक्कत के बाद किंग कोबरा को पकड़ा गया और फिर उसे जंगल में छोड़ दिया गया।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article