वायरल न्यूज़

VIDEO: सड़क पर अचानक आया भालू, साइकिल सवार दो युवकों पर किया हमला, CCTV में कैद हुआ खौफनाक नजारा

ओडिशा के बालासोर जिले के नीलगिरि में जंगली भालू ने साइकिल से घर लौट रहे दो युवकों पर हमला कर दिया। पूरी घटना CCTV में कैद हुई और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

भालू ने दो साइकिल सवार युवकों पर किया हमला (AI Generated Image)

ओडिशा के बालासोर जिले से एक हैरान कर देने वाला वीडियो (Video) सामने आया है। यहां नीलगिरि इलाके में एक जंगली भालू ने साइकिल से घर लौट रहे दो युवकों पर हमला कर दिया। पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अचानक सड़क पर दौड़ पड़ा भालू

जानकारी के मुताबिक, राहुल सिंह और संतोष सिंह नीलगिरि बाजार से अपने गांव घाटगढ़ साही लौट रहे थे। दोनों आराम से साइकिल चलाकर घर जा रहे थे। तभी रास्ते में उन्हें अचानक किसी जंगली जानवर की तेज आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर दोनों सतर्क हो गए और सड़क किनारे रुक गए।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

भालू ने युवकों पर बोला हमला

कुछ ही सेकंड बाद झाड़ियों से एक बड़ा जंगली भालू बाहर निकल आया। भालू को अपनी ओर तेजी से दौड़ता देखकर दोनों युवक घबरा गए। इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते, भालू उनके बिल्कुल करीब पहुंच गया। जान बचाने की कोशिश में दोनों युवकों का संतुलन बिगड़ गया और वे सड़क किनारे बने नाले में जा गिरे। इस दौरान उनकी साइकिल भी सड़क पर गिर गई। राहत की बात यह रही कि दोनों को केवल मामूली चोटें आईं और उनकी जान बच गई।

वायरल वीडियो (Viral Video) देख सहम गए लोग

हमले के कुछ देर बाद भालू वापस जंगल की ओर चला गया। लेकिन इस घटना ने पूरे इलाके में डर का माहौल पैदा कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ समय से जंगली जानवर अक्सर आबादी वाले इलाकों में दिखाई दे रहे हैं। इससे लोगों में डर बढ़ता जा रहा है और शाम के समय बाहर निकलने से भी लोग बचने लगे हैं। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर हैरानी भी जता रहे हैं और दोनों युवकों के सुरक्षित बच जाने पर राहत भी महसूस कर रहे हैं।

घटना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने इलाके का निरीक्षण किया और लोगों से सतर्क रहने की अपील की। वन विभाग का कहना है कि भालू की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कदम भी उठाए जाएंगे।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article