वायरल न्यूज़

OMG: भगवान जिसके साथ हो, उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता, ट्रक से कुचलकर भी जिंदा बच गया शख्स

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 27, 2022, 01:41 PM IST

Viral Video: जैसे ही बाइक सवार कार के बगल से गुजरता है, उसी दौरान एक कार चालक गेट खोल देता है। अचानक कार का गेट खुलने से बाइक सवार उससे टकरा जाता है। कार की गेट से टकराने के बाद बाइक सवार धड़ाम से सड़क पर गिर जाता है।

Image

एक्सीडेंट (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • बाइक सवार शख्स का खतरनाक एक्सीडेंट
  • देखते ही देखते आ गया ट्रक के नीचे
  • बाइक सवार की बाल-बाल बची जान

Viral Video: हम सबने वह कहावत जरूर सुनी होगी कि 'जाको राखे साईयां, मार सके न कोय।' इसका मतलब यह हुआ कि भगवान जिसके साथ होता है, उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होगा। वीडियो एक एक्सीडेंट से जुड़ा है। आप देख सकते हैं कि एक बाइक सवार अचानक से ट्रक के नीचे आ जाता है। ट्रक उसके ऊपर भी चढ़ जाती है, लेकिन इस खतरनाक एक्सीडेंट में उसे खरोंच तक नहीं आती है।

ट्रक के नीचे चला जाता है शख्स

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स चलते ट्रक के नीचे आ जाने के बाद भी सही सलामत बच जाता है। आपको सड़क के किनारे कुछ कारें खड़ी नजर आ रही होंगी। इसी बीच एक बाइक सवार शख्स वहां से गुजरता है। जैसे ही बाइक सवार कार के बगल से गुजरता है, उसी दौरान एक कार चालक गेट खोल देता है। अचानक कार का गेट खुलने से बाइक सवार उससे टकरा जाता है। कार की गेट से टकराने के बाद बाइक सवार धड़ाम से सड़क पर गिर जाता है। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि जैसे ही बाइक सवार सड़क पर गिरता है, वैसे ही पीछे से एक बड़ा ट्रक आ जाता है। इससे बाइक सवार शख्स ट्रक के नीचे आ जाता है। यह देखकर एक बार को तो सबकी आत्मा कांप जाती है। वहीं यह नजारा देखकर कार सवार की भी हालत खराब हो जाती है। हालांकि ट्रक ड्राइवर तुरंत अपनी गाड़ी में ब्रेक लगा देता है। इसी दौरान चमत्कार होता है और शख्स सही सलामत ट्रक के नीचे से बाहर आ जाता है। वीडियो को 'जिंदगी गुलजार है' नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article