बॉक्स ऑफिस

Daayra BO Collection Day 2: करीना-पृथ्वीराज की फिल्म ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, कमाए करोड़ों रुपये

Daayra Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर 'दायरा' ने दूसरे दिन अच्छी रफ्तार पकड़ी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों का कलेक्शन किया है।

Image

Daayra ने दूसरे दिन कमाए इतने करोड़ (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Daayra Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर 'दायरा' बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। जंगली पिक्चर्स और पेन स्टूडियोज के बैनर तले बनाई गई ये फिल्म क्राइम और थ्रिलर से भरपूर है। करीना कपूर स्टारर 'दायरा' की कहानी लोगों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म की स्टोरी ऐसी है जो अंत तक दर्शकों को बांधे रखती है। जहां पहले दिन 'दायरा' (Daayra) ने 1.15 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग की थी। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ी है। 'दायरा' ने दूसरे दिन बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपने साथ रिलीज हुई मूवीज को भी कड़ी टक्कर दी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Daayra X Review: सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर है करीना-पृथ्वीराज की फिल्म, दर्शकों ने जमकर सराहा

    करीना कपूर (Kareena Kapoor) और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर 'दायरा' (Daayra) ने बीते दिन 1.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। बीते दिन भी मूवी को 2 हजार से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। वहीं सिनेमाघरों में 'दायरा' की ऑक्युपेंसी 18 प्रतिशत दर्ज की गई, जो कि पहले दिन के मुकाबले ज्यादा है। ऐसे में 'दायरा' का जहां नेट कलेक्शन कुल 2.60 करोड़ रुपये पहुंच चुका है तो वहीं ग्रॉस कलेक्शन का आंकड़ा 3.10 करोड़ रुपये है। करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर 'दायरा' को लेकर कहा जा सकता है कि रविवार को फिल्म और बेहतर परफॉर्म कर सकती है, साथ ही इसके कलेक्शन में भी वृद्धि नजर आ सकती है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Daayra Exclusive: करीना और पृथ्वीराज के सवालों से कैसे निपटीं मेघना गुलजार? खुद बताया अनुभव

      क्या है 'दायरा' की कहानी?

      बता दें कि 'दायरा' (Daayra) फिल्म कानून और न्याय की जंग पर आधारित है। इस फिल्म में करीना कपूर ने स्पेशल इन्वेस्टिगेटर डीसीपी अजूनी कोहली का किरदार अदा किया है। वहीं एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन ने एनकाउंटर स्पेशलिस्ट डीसीपी रमन कुमार की भूमिका निभाई है। फिल्म की कहानी एक एनकाउंटर के इर्द-गिर्द घूमती है। मूवी 2019 में हुए हैदराबाद एनकाउंटर से प्रेरित बताई जाती है। मूवी में क्राइम और सस्पेंस भरपूर मात्रा में है।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article