शहर

Varanasi News: UP ATS के साथ मुठभेड़ में नक्सली कमांडर बृजेश गंझू ढेर, 30 लाख रुपये का इनाम था घोषित

एटीएस के मुताबिक वह अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से टेंगरा मोड़ से मुगलसराय की तरफ जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर उसको रोक कर गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया। लेकिन रुकने के बजाय भागने लगा।

Image

नक्सली कमांडर बृजेश गंझू एनकाउंटर में ढेर

Brijest Ganjhu Encounter: वाराणसी के रामनगर थाना क्षेत्र के टेंगरा मोड़ के पास यूपी एटीएस की टीम ने मुठभेड़ के दौरान एक नक्सली कमांडर बृजेश उर्फ गंजू उर्फ गोपाल को मार गिराया। झारखंड के प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी का कमांडर बृजेश गंजू झारखंड के चतरा जिला का रहने वाला था। बृजेश गंझू पर झारखंड पुलिस ने 25 लाख और NIA ने 5 लाख का पुरस्कार घोषित किया था। गंझू एनकाउंटर को पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

मोटरसाइकिल से टेंगरा मोड़ से मुगलसराय की तरफ जा रहा था

एटीएस के मुताबिक वह अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से टेंगरा मोड़ से मुगलसराय की तरफ जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर उसको रोक कर गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया। लेकिन रुकने के बजाय भागने लगा। एटीएस ने रोकने की कोशिश की तो फायर करना शुरू कर दिया जिसमें क्रॉस फायरिंग में उसको गोली लगी। इस दौरान डिप्टी एसपी विपिन राय के और हेड कांस्टेबल नितेंद्र कृष्ण के बुलेट प्रुफ जैकेट पर भी बदमश द्वारा फायर की गई बुलेट लगी। नक्सली बृजेश को हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया। बृजेश गंझू पर झारखंड पुलिस ने 25 लाख और NIA द्वारा 5 लाख का पुरस्कार घोषित था।

ATS के DSP विपिन राय के अनुसार, टीम को सूचना मिली थी कि बृजेश गंझू अपने एक साथी के साथ बाइक से रामनगर होते हुए मुगलसराय की तरफ जा रहा है। सूचना के आधार पर ATS ने इलाके में घेराबंदी की। पुलिस टीम ने बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया, लेकिन पुलिस के मुताबिक इसी दौरान बृजेश ने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, बृजेश की ओर से की गई फायरिंग में DSP विपिन राय और हेड कॉन्स्टेबल नितेंद्र कृष्ण की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोलियां लगीं। इसके बाद ATS ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बृजेश को गोली लगी। मुठभेड़ के दौरान उसका साथी मौके से फरार होने में सफल रहा।

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

गोली लगने के बाद ATS टीम ने घायल बृजेश को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद उसका शव पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है। पुलिस और ATS की ओर से मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

TPC का कमांडर बताया गया बृजेश

पुलिस के मुताबिक, बृजेश उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता झारखंड के चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र का रहने वाला था। वह प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी यानी TPC का कमांडर बताया गया है। उसकी तलाश लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों को थी और वह NIA की वांटेड सूची में भी शामिल था। बृजेश गंझू पर कुल 30 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इसमें झारखंड सरकार की ओर से 25 लाख रुपये और राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी NIA की ओर से 5 लाख रुपये का इनाम शामिल था। इस इनाम के चलते वह सुरक्षा एजेंसियों की नजर में लंबे समय से एक महत्वपूर्ण वांछित आरोपी था।

End of Article