Bigg Boss 20 Salman Khan Supports Katrina kaif: सलमान खान ने अपने धमाकेदार शो "बिग बॉस 20' में रहकर लोगों का खूब दिल जीता है। सलमान खान वीकेंड का वार पर 'बिग बॉस 20' का हिस्सा बने। उन्होंने कंटेस्टेंट्स को पाठ पढ़ाते हुए ट्रोल्स और पैपराजियों की जमकर क्लास लगाई। बीते दिन 'बिग बॉस 20' में वीकेंड का वार पर सलमान खान का अलग ही अवतार देखने को मिला। सलमान खान ने उनकी उम्र और वजन पर कमेंट करने वालों को लताड़ा, साथ ही स्टेज पर ही टीशर्ट उतारकर अपनी बॉडी फ्लॉन्ट की। इतना ही नहीं, सलमान खान ने नेशनल टीवी पर कैटरीना कैफ का सपोर्ट किया और एक्ट्रेसेस के बैक शॉट लेने वाले पैपराजियों को भी खूब लताड़ लगाई। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Big Boss 20: गुस्साए सलमान खान ने बीच शो में उतार दी शर्ट और कैप, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, 'सीने में दर्द' वाले प्रोमो पर उखड़े
कैटरीना कैफ के सपोर्ट में उतरे सलमान खान कैटरीना कैफ को प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े वजन के लिए लोगों ने जमकर ट्रोल किया था। हालांकि फैंस ने कैटरीना कैफ का सपोर्ट किया। वहीं अब सलमान खान ने भी इस मामले पर आवाज उठाई। उन्होंने कैटरीना कैफ का नाम लिये बगैर ही प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं के वजन पर रिएक्शन दिया। एक्टर ने कहा, "प्रेग्नेंट होने के बाद सबका ही वजन बढ़ता है। वो जब फिल्मों में आएंगी तो फिर से फिट हो जाएंगी, उन्हें अपने परिवार के साथ वक्त बिताने का समय मिलना चाहिए। जो लोग ट्रोल करते हैं, वो खुद की शक्ल बेजार हैं और दूसरों पर टिप्पणी करते हैं।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: सलमान खान ने आसिफ खान सहित इन कंटेस्टेंट्स को लगाई लताड़, Yung DSA को बताया माही विज का सच
सलमान खान ने पैपराजियों को लिया आड़े हाथों
सलमान खान ने "बिग बॉस 20' के मंच पर ही जिक्र किया कि आजकल नया ट्रेंड चल गया है कि कार से उतरते वक्त और कार में बैठते वक्त एक्ट्रेसेस का शॉट लिया जाता है। सलमान खान ने नेहा धूपिया और अपनी भांजी अलीजे अग्निहोत्री का जिक्र करते हुए कहा, "आपको पता है कि आजकल एक नया ट्रेंड है कि गाड़ी से निकलते वक्त कैमरा रहता है, गाड़ी में बैठते वक्त पीछे कैमरा रहता है, ताकी उन्हें एक हिप शॉट मिल जाए। एक जांघों का शॉट मिल जाए। पीछे से शॉट लेते हैं जो कि लड़कियों को बिल्कुल पसंद नहीं है। कुछ होंगी जिन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। लेकिन उनका क्या, जिन्हें ये अच्छा नहीं लगता है। मैंने देखा है कि नेहा धूपिया उनपर भड़की है। मेरी भांजी चल रही है और पीछे से शॉट लिया जा रहा है। क्यों भाई? कैप्शन क्या आता है कि पहचानो ये कौन हैं?"
सलमान खान यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा, "वो लोग कौन हैं? मैं कह रहा हूं सभी लड़कियों से कि अगर तुम्हें ये पसंद नहीं आ रहा तो जहां ऐसा हुआ, घूमकर एक चमाट मारो। बोलना कि अपनी मां, बहनों का ये शॉट ले ले और हमको दिखाए। सोशल मीडिया पर डाले, घटिया लोग। हर फंक्शन में, हर जगह, इनको बनाया किसने? प्रेस का कार्ड दिया किसने? क्या मानसिकता है?"
