वायरल न्यूज़

लैपटॉप का ऐसा पासवर्ड तो कोई सोच ही नहीं सकता, हैकर भी नहीं पकड़ सकते बंदे का यह हैक

एक लड़के का वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त खूब वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि उसके लैपटॉप का पासवर्ड ऐसा होता है कि उसे कोई टेक एक्सपर्ट भी नहीं सोच सकता।

Image

लैपटॉप में पासवर्ड डालता लड़का (Instagram/@corporate.majdoor.in)

जब भी पासवर्ड सेट करने की बात आती है तो हम कोशिश करते हैं कि पासवर्ड स्ट्रॉन्ग बनाएं ताकि कोई उसे आसानी से हैक ना कर पाए। टेक्निकल एक्सपर्ट्स भी कुछ ऐसा ही करने को कहते हैं लेकिन मानना पड़ेगा इस लड़के की शातिर बुद्धि को जिसने अपने लैपटॉप का पासवर्ड सेट करने के लिए ऐसा दिमाग लगाया कि ऐसे पासवर्ड के बारे में कोई सोच ही नहीं सकता। उसे हैक करना तो काफी दूर की बात है। फिलहाल इस बंदे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

लड़के ने लैपटॉप में ऐसा पासवर्ड डाला

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का पहले अपने लैपटॉप के सामने बैठता है और फिर उसे ऑन करता है। लैपटॉप स्टार्ट होने के लिए उसमें पासवर्ड डालना होता है। ऐसे में लड़का अपने लैपटॉप में बार कोड स्कैनर को फिट करता है और पास में पड़ी गोंद की बॉटल पर बने क्यूआर कोड को स्कैन करता है। क्यूआर कोड स्कैन होते ही लैपटॉप तुरंत स्टार्ट हो जाता है।

वायरल वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया

इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @corporate.majdoor.in नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर कई लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहाँ कई यूजर्स ने लैपटॉप के सामने बैठे लड़के को ही हैकर बता दिया। वहीं कुछ लोगों ने सवाल करते हुए पूछा कि भाई किसी दिन गोंद की बोतल गायब हो गई तो क्या करेगा। जबकि कई लोगों ने कमेंट कर उस लड़के को चेताया और कहा कि अब तो तेरा राज खुल गया भाई, जल्दी से इसके गोंद की बोतल को गायब कर दो कोई।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article