रिश्तों में दरार आना किसी के लिए बहुत दुखदायी होता है तो किसी के लिए कुछ अच्छा भी होता है। इस मामले में भी कुछ ऐसा ही हुआ। जब एक कपल का ब्रेकअप हुआ तो उसके बाद लड़के की किस्मत मानो ऐसी चमकी कि जैसे कोयले की खान से कोई हीरा मिल गया हो। मगर ब्रेकअप के बाद लड़के के अच्छे दिन देख लड़की को अपने ब्रेकअप का इतना अफसोस हुआ कि वह रोते-रोते अपनी किस्मत को कोसने लगी। फिलहाल लड़की का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
लड़की ने दो साल तक किया लड़के को डेट
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की अपने ब्रेकअप का किस्सा सुना रही है। लड़की का कहना है कि उसने दो साल तक एक लड़के को डेट किया लेकिन उसके बॉयफ्रेंड के पास 200 रुपए भी नहीं होते थे कि वह उस लड़की के साथ बाहर जाकर कुछ खा सके। जब भी वह बाहर चलने को बोलती तो लड़का कहता कि अभी पैसे नहीं हैं। ऐसे में लड़की को उसका भी खर्च उठाना पड़ता था। उसे प्यार की तसल्ली थी।
लड़की ने कर लिया बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप
फिर लड़की ने एक और किस्सा सुनाते हुए कहा कि उसने एक बार बर्गर किंग में बर्गर खाने को बोला तो उसके बॉयफ्रेंड ने उसे यह कहकर मना कर दिया कि बर्गर तो घर पर ही बना लेंगे। लेकिन लड़की को समझ नहीं आया कि घर पर बर्गर कैसे बना लेंगे। ऐसे में उस दिन भी लड़की ने पैसे दिए और सोचा कि कभी तो ये पैसे कमाएगा, लेकिन मजाल हो कि उसके बॉयफ्रेंड ने एक पैसा कमाया हो। ऐसे में लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड को छोड़ दिया।
लड़के की किस्मत ने ली करवट
लड़की ने आगे बताया कि उसके छोड़ने के बाद उसके बॉयफ्रेंड की अब न्यूजीलैंड में जॉब लग चुकी है। साथ ही उसने एक नई गर्लफ्रेंड भी बना ली है। अब वह अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर 5-स्टार होटल जाता है और उसे अपने पैसों से खाना खिलाता है। लड़की ने सिसकियां भरते हुए कहा कि मेरे लिए उसके पास 5 रुपए तक नहीं होते थे और अब वह दूसरी लड़की को 5-स्टार होटल में ले जाकर खाना खिला रहा है। मेरी किस्मत बहुत खराब है। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @isarcasmgram नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
