वायरल न्यूज़

Viral Puzzle: दिमाग के घोड़े दौड़ाओ जितना चाहे, पहेली ये पेचीदा जल्दी कोई सुलझा ना पाए

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पहेली का सही जवाब देने की कई लोगों ने कोशिश की लेकिन अधिकतर लोग इसमें असफल रहे। कई लोगों ने इस पहेली का जवाब पहली बार में ही पकड़ लिया था, तो कुछ को थोड़ा दिमाग दौड़ाना पड़ा।

Image

ये पहेली सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रही है। (Instagram/@aakifah_diary)

आए दिन सोशल मीडिया पर हमें पजल्स और ब्रेन गेम वाले पोस्ट देखने को मिलते हैं। लोग भी इसमें बहुत दिलचस्पी लेते हैं और इन पहेलियों को हल करने में अपना घंटों समय गुजार देते हैं। हाल में ऐसी ही एक पहेली इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसने लोगों के दिमाग की बत्ती गुल कर दी है। अब आपको इस पहेली को हल करना है और इसका सही जवाब देना है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये पहेली

सोशल मीडिया पर वायरल यह पहेली न केवल लोगों के दिमाग को चैलेंज करती है बल्कि यह आपके इंटेलिजेंस को भी परखती है। पहेली वाले इस पोस्ट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर @aakifah_diary नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने पहेली को सुलझाने का प्रयास किया है। इस पहेली में तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां कुछ लोगों ने पहली बार में ही सही जवाब दे दिया, वहीं कुछ गलत ऑप्शन चुनकर कन्फ्यूज हो रहे हैं। आइए, अब आपके सामने भी इस पहेली को रखते हैं और देखते हैं कि आप इसका जवाब ढूंढ पाते हैं या नहीं।

क्या है पहेली

इस वायरल पहेली में लोगों से उन्हें उलझा देने वाला एक बेतरतीब सवाल पूछा गया है। सवाल ये है कि खरीदने पर काला, जलने पर लाल और फेंकने पर सफेद, बताओ क्या है वो? सही जवाब चुनने के लिए लोगों को चार विकल्प भी दिए गए हैं और ये रहे विकल्प:

Viral Puzzle

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पहेली

  1. तेल
  2. सूरज
  3. कोयला
  4. हल्दी

क्या है इस पहेली का सही जवाब

  • इस पहेली को हल करने के लिए हमें हर एक ऑप्शन को ध्यान से परखना होगा। तो चलिए शुरू करते हैं ऑप्शन A से। पहला ऑप्शन तेल दिया हुआ है। तो जरा सोचिए तेल खरीदने पर यह आमतौर पर पीला या हल्का सुनहरा होता है, न कि काला। जलने पर यह लाल नहीं, बल्कि काला धुआं छोड़ता है और खत्म होने पर यह सफेद तो बिल्कुल नहीं होता।
  • दूसरा ऑप्शन यानी ऑप्शन B है सूरज। यह ऑप्शन तो बिल्कुल भी नहीं हो सकता क्योंकि सूरज को ना तो खरीदा जा सकता है और ना ही उसे कोई जला पाएगा। वह तो खुद ही धधक रहा होता है। तो ऐसे में यह ऑप्शन अभी से ही बाहर है।
  • तीसरा ऑप्शन यानी ऑप्शन C है कोयला, तो चलिए अब जरा कोयले के बारे में गौर से सोच लेते हैं। आपने अगर कोयला खरीदा हो तो आपने देखा होगा कि उसका रंग काला ही होता है। फिर उसे जलाने पर उसका रंग लाल हो जाता है और जलने के बाद जब वो खत्म हो जाता है और जब हम उसे फेंक देते हैं तो उसका रंग सफेद हो जाता है। इससे यह पता चलता है कि हमारी पहेली का सही जवाब कोयला ही है, इसलिए ऑप्शन C सही है।
  • चौथा ऑप्शन यानी ऑप्शन D दिया गया था हल्दी का। तो आपको पता ही होगा कि हल्दी का रंग पीला होता है, न कि काला। हल्दी जलने पर भूरा या काला हो सकता है लेकिन लाल कभी नहीं हो सकता और खत्म होने के बाद ये भी सफेद नहीं होता, इसलिए ये भी सही जवाब नहीं है।
इस पहेली का सही जवाब है, ऑप्शन C यानी कोयला
Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article